Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार चुनाव को लेकर CM साय का दावा! NDA की बनेगी प्रचंड बहुमत वाली सरकार, नितिन नबीन के नामांकन में हुए शामिल

Bihar Elections 2025: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनावों के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगा।

2 min read
बिहार चुनाव को लेकर CM साय का दावा! NDA (photo-patrika)

बिहार चुनाव को लेकर CM साय का दावा! NDA (photo-patrika)

Bihar Elections 2025: छत्तीसगढ़ के रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनावों के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगा। मुख्यमंत्री साय ने यह बात छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन के नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से चर्चा में कही। भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी और नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के सदस्य नितिन नबीन बिहार विधानसभा चुनाव में पटना की बांकीपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

उनके नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मौजूद थे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित भाजपा के विधायक और अन्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने उल्लेखनीय विकास किया है। केंद्र सरकार बिहार को पूर्ण विकसित राज्य बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। विधानसभा चुनावों के परिणाम आने पर राजग एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा।

Bihar Elections 2025: रेस में कांग्रेस कहीं नहीं

साय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस का असली चरित्र जनता के सामने है। वे समूचे बिहार में कहीं भी रेस में भी नहीं है। भूपेश बघेल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे पहले भी कई राज्यों के प्रभारी बनकर जा चुके हैं और वहां बड़ी-बड़ी बातें की हैं। जिन राज्यों के वे प्रभारी रहे, वहां कांग्रेस के पक्ष में क्या परिणाम रहा, यह पूरा देश जानता है। भाजपा की सरकार जहां भी होती है, वहां सिर्फ विकास होता है।

नितिन नबीन का नामांकन के बाद ट्वीट

मंत्री नितिन नबीन ने नामांकन के बाद सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि नमन् बांकीपुर! बांकीपुर विधानसभा से लगातार पांचवीं बार नामांकन करना मेरे लिए अपार गर्व, सम्मान और उत्साह का क्षण है। बांकीपुर की सम्मानित जनता एवं मेरे कार्यकर्ता साथी, आप सभी ने सदा एक अभिभावक की तरह मेरा मार्गदर्शन और स्नेह दिया है, जिसके लिए मैं हृदय से कृतज्ञ हूं। यह केवल नामांकन नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और विकास की उस यात्रा का अगला अध्याय है, जिसे हमने साथ मिलकर आगे बढ़ाया है।