Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, निगम-मंडल-आयोगों के अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा, देखिए नाम..

Chhattisgarh News: साय सरकार ने निगम मंडल और आयोगों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों को दिवाली तोहफा दिया है। शासन ने कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा देकर उनका कद बढ़ाया है। देखिए नाम..

2 min read
Chhattisgarh News, CG Indrawati Bhawan

CG Indrawati Bhawan ( Photo - DPR Chhattisgarh )

Chhattisgarh News: राज्य सरकार ने निगम मंडल और आयोगों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों को दिवाली का तोहफा दिया है। शासन ने अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा दिया है। ( Chhattisgarh News ) इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इसका आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार निगम मंडल के 13 अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है। साथ ही 20 अध्यक्ष और 2 उपाध्यक्ष को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। इस तरह से कुल 35 लोगों को दिवाली का तोहफा दिया गया है।

Chhattisgarh News: इन्हें राज्य मंत्री का दर्जा

अमरजीत सिंह छाबड़ा राज्य अल्पसंयक आयोग, भरत लाल मटियारा मछुआ कल्याण बोर्ड, चंद्रहास चंद्राकर राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम, चंद्रकांति वर्मा उपाध्यक्ष राज्य समाज कल्याण बोर्ड, दीपक महस्के मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, ध्रुव कुमार मिर्धा चर्म शिल्पकार बोर्ड, जितेंद्र कुमार साहू राज्य तेलघानी विकास बोर्ड, लखनलाल धीवर उपाध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड, लोकेश कावड़िया निशक्तजन वित्त एवं विकास निगम।

इसके अलावा मोना सेन फिल्म विकास निगम, नंदकुमार साहू रायपुर विकास प्राधिकरण रायपुर, प्रफुल्ल विश्वकर्मा लौह शिल्पकार विकास बोर्ड, प्रहलाद रजक रजककार विकास बोर्ड, संदीप शर्मा राज्य खाद्य आयोग, शालिनी राजपूत राज्य समाज कल्याण बोर्ड, शंभूनाथ चक्रवर्ती माटीकला बोर्ड, शशांक शर्मा संस्कृति परिषद, सुरेंद्र कुमार बेसरा अंतव्यवसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम, सुरेश कुमार चंद्रवंशी राज्य कृषक कल्याण परिषद, विकास मरकाम आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड, डॉ. वर्णिका शर्मा राज्य बाल संरक्षण आयोग और योगेश दत्त मिश्रा श्रम कल्याण मंडल शामिल हैं।

इनको कैबिनेट मंत्री का दर्जा

अनुराग सिंह देव गृह निर्माण मंडल, भूपेंद्र सवन्नी क्रेडा, चंदूलाल साहू राज्य भंडार गृह निगम, केदारनाथ गुप्ता अपेक्स बैंक, नीलू शर्मा पर्यटन मंडल, राजा पांडेय पाठ्य पुस्तक निगम, राजीव अग्रवाल स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लि., राकेश पांडेय खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, राम प्रताप सिंह भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, रामसेवक पैकरा राज्य वन विकास निगम, संजय श्रीवास्तव नागरिक आपूर्ति, सौरभ सिंह खनिज विकास निगम और श्रीनिवास राव मद्दी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।


बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग