29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर, May 26, 2026

DA Hike: IAS, IPS और IFS अफसरों के महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश

DA Hike in Chhattisgarh: साय सरकार ने IAS, IPS और IFS अफसरों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी किया है..

Chhattisgarh news, chhattisgarh cm vishnudeo sai

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (photo-patrika)

Chhattisgarh Govt DA Hike: छत्तीसगढ़ सरकार ने IAS, IPS और IFS अफसरों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सरकार ने महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। जिसके बाद अब IAS, IPS और IFS अधिकारियों को 58 फीसदी की जगह 60 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। वहीं बढ़़े हुए डीए का भुगतान 1 जनवरी 2026 से प्रभावी किया है। जिसके तहत आने वाले जून महीने में अफसरों के हाथ मोटी सैलरी आएगी।

Chhattisgarh Govt DA Hike: आदेश में कही ये बड़ी बात

नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश में यह कहा गया है कि महंगाई भत्ते की गणना वेतन मैट्रिक्स में निर्धारित मूल वेतन के आधार पर की जाएगी। इसमें विशेष वेतन या अन्य अतिरिक्त भत्तों को शामिल नहीं किया जाएगा। साथ ही आदेश के विपरीत अधिक भुगतान होने की स्थिति में संबंधित अधिकारी से राशि की वसूली भी की जाएगी।

निर्देशों के तहत किया गया स्वीकृत

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए संशोधित दरों पर महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है। यह भुगतान जनवरी 2026 से नकद रूप में किया जाएगा।

प्रदेश के साढ़े चार लाख कर्मचारियों को आदेश का इंतजार

बता दें कि केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के डीए (महंगाई भत्ता) में 2 फीसदी की वृद्धि की है। इसके बाद राज्य सरकार ने राज्य न्यायिक सेवा के अधिकारियों के डीए में भी 2 फीसदी की बढ़ोतरी की। इससे पहले बढ़ती महंगाई को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीटीसीएल) ने भी अपने कर्मचारियों का डीए 2 फीसदी बढ़ा दिया है। वहीं आज IAS, IPS और IFS अधिकारियों को 2 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके बाद प्रदेश के करीब साढ़े चार लाख कर्मचारियों को अपने डीए बढ़ने का इंतजार है। इसकी घोषणा में हो रही देरी से कर्मचारियों में आक्रोश तेजी से बढ़ रहा है।

कर्मचारियों का आरोप

कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार हर बार डीए देने में देरी करती है। इसके अलावा उन्हें तय तिथि से डीए नहीं मिलता है। इसके कारण उनको हर बार एरियर्स का नुकसान उठाना पड़ता है। कर्मचारियों का यह भी कहना है कि क्या महंगाई सिर्फ केंद्रीय और सीएसपीटीसीएल के कर्मियों के लिए बढ़ती है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें