29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर, May 29, 2026

रायपुर में देर रात बवाल, नशे में धुत युवकों ने कॉलोनी में की मारपीट, VIDEO हुआ वायरल

Raipur Crime News: देर रात कुछ युवक नशे की हालत में पहुंचे और जमकर हंगामा किया। आरोप है कि युवकों ने कॉलोनी में घुसकर पहले गाली-गलौज की, फिर विवाद बढ़ने पर एक युवक पर डंडे से हमला कर दिया।

Crime News

कॉलोनी में मचाया उत्पात (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रहे अपराध अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनते जा रहे हैं। शहर में आए दिन छेड़छाड़, मारपीट, लूट और नशे से जुड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं। खासकर युवाओं में बढ़ती नशाखोरी को अपराध बढ़ने की बड़ी वजह माना जा रहा है। इसी बीच रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने कॉलोनी में रहने वाले लोगों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है।

मामला इंद्रप्रस्थ कॉलोनी का है, जहां देर रात कुछ युवक नशे की हालत में पहुंचे और जमकर हंगामा किया। आरोप है कि युवकों ने कॉलोनी में घुसकर पहले गाली-गलौज की, फिर विवाद बढ़ने पर एक युवक पर डंडे से हमला कर दिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कॉलोनी में मचाया उत्पात

स्थानीय लोगों के मुताबिक, देर रात कुछ युवक कॉलोनी में पहुंचे थे। शुरुआत में युवकों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने कॉलोनी में मौजूद अन्य युवकों के साथ अभद्रता की और गाली-गलौज शुरू कर दी। माहौल इतना बिगड़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि करीब छह युवक आपस में बहस करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक युवक अचानक पास में खड़ी कार के पीछे जाता है और वहां से डंडा उठाकर लाता है। इसके बाद वह ब्लैक शर्ट पहने युवक की गर्दन पर जोरदार हमला कर देता है। हमला होते ही वहां अफरा-तफरी मच जाती है।

घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

लोगों में बढ़ी दहशत

घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि देर रात असामाजिक तत्वों का कॉलोनियों में घूमना अब आम बात हो गई है। लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल डीडी नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें