5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Weather Update: मौसम में बड़ा बदलाव, इन जगहों में होगी बारिश, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा

CG Weather Update: फाल्गुन आते ही दिन-रात गर्म होने लगे हैं। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पार है। अगले 24 घंटे विशेष परिवर्तन नहीं, फिर 3 डिग्री तक पारा गिरेगा…

less than 1 minute read
Google source verification
CG weather update

IMD Rain Alert- File photo- Patrika

CG Weather Update: ठंड का असर अब धीरे धीरे कम हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना जताई है। वहीं कुछ-कुछ जगहों में हल्की बारिश के संकेत दिए हैं। अभी प्रदेश के सभी जिलों में कोहरा छाया हुआ है। वहीं तीखी धूप से दोपहर में ठंड का असर पूरी तरह से कम हो गया है। वहीं सुबह और शाम-रात में ही ठंड का असर है।

CG Weather Update: फाल्गुन आते ही बड़ा बदलाव

फाल्गुन के तीसरे दिन ही राजधानी में दिन व रात गर्म होने लगे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री को पार कर गया। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से ज्यादा रहा। प्रदेश में जगदलपुर के बाद रायपुर सबसे ज्यादा गर्म रहा। फरवरी के पहले सप्ताह में यह स्थिति है तो आने वाले दिनों में पारा और चढ़ सकता है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद अगले तीन दिनों तक 1 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी।

पेंड्रारोड में बारिश के आसार

राजधानी में दिन में तीखी धूप की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च तक रात में हल्की ठंड रह सकती है, लेकिन दिन का पारा चढ़ेगा। पिछले 24 घंटे में पेंड्रारोड में हल्की बारिश की खबर है। इसके अलावा कहीं भी पानी नहीं गिरा है। राजधानी में भी दिसंबर से अब तक एक बूंद पानी नहीं गिरा है। इस कारण भी धूल बढ़ गई है और लोगों को स्वास्थ्यगत परेशानियां हो रही हैं। राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इसके साथ ही धुंध छाने की भी संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग