
BJP Congress (फोटो-पत्रिका)
CG Politics: भाजपा ने फिर से कांग्रेस पर सियासी हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने दुर्ग जिले में एक युवक की निर्मम हत्या के मामले में एनएसयूआई पदाधिकारी की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी संगठनों से जुड़े लोगों की आपराधिक वारदातों में संलिप्तता एक बार फिर इस बात की तस्दीक कर रही है कि कांग्रेस अब एक राजनीतिक दल के बजाय अपराधियों, माफियाओं और भ्रष्टाचारियों का गैंग बनकर रह गई है।
उन्होंने कहा, दुर्ग जिले में एक युवक की होटल में लात-घूँसों से जमकर पिटाई करके अधमरा कर बाहर फेंक दिया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एनएसयूआई का जिला संयोजक प्रशांत राव और लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
दीपक ने प्रदेश में अपराधों को लेकर प्रलाप कर रही कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में घट रहे अधिकांश अपराधों में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं की संलिप्तता सामने आने के बाद अब कांग्रेस को पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।
Published on:
05 Feb 2026 09:21 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
