1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Budget 2026: केंद्रीय बजट को लेकर क्या बोले CM साय, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कही ये बड़ी बात

Budget 2026: केंद्रीय बजट को लेकर नेताओं के प्रतिक्रिया आने शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक बजट बताया है तो दूसरी ओर कांग्रेस ने इस पर बड़ा बयान दिया है..

2 min read
Google source verification
Budget 2026

केंद्रीय बजट के संबंध में सीएम साय और दीपक बैज का बयान ( Photo - Patrika )

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज साल 2026-27 के लिए बजट पेश किया। सरकार ने अलग—अलग सेक्टरों के लिए कई बड़े ऐलान किए। छत्तीसगढ़ में माइनिंग कॉरिडोर विकसित करने का ऐलान किया है। बजट को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह ऐतिहासिक बजट कर्तव्य भवन में तैयार किया गया पहला बजट है। बता दें कि सीएम साय कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय बजट 2026–27 भाषण सुना। दूसरी ओर कांग्रेस ने हमला बोलते हुए कह कि छत्तीसगढ़ को बेचने की तैयारी है।

Budget 2026: आर्थिक विकास को मिलेगी नई ​दिशा

सीएम ने कहा कि यह बजट जन-आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए सार्वजनिक निवेश, सुदृढ़ वित्तीय तंत्र, कृषि-ग्रामीण सशक्तिकरण, उद्योग और रोज़गार सृजन को गति देकर आर्थिक विकास को नई दिशा देगा। जब आम नागरिकों को अधिक सुविधाएँ, अवसर और आधारभूत संरचना मिलेगी, तब विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक समान रूप से पहुँचेगा और निश्चित ही हमारे छत्तीसगढ़ को विकास की नई संभावनाएँ मिलेंगी।

सबका साथ, सबका विकास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ नेतृत्व और दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि भारत की अर्थव्यवस्था लगभग 7% की दर से सतत प्रगति कर रही है। सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ तैयार यह बजट आयुष, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, जलमार्ग, हाई-स्पीड रेल, मेडिकल टूरिज्म, बायोफार्मा निवेश तथा शहरी-ग्रामीण आधारभूत ढाँचे के विस्तार से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में सशक्त कदम है। यह बजट छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के लोगों के लिए समावेशी विकास सुनिश्चित करेगा।

छत्तीसगढ़ को बेचने की तैयारी

इस घोषणा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार अपने चहेते उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। अगले ढाई साल में सरकार छत्तीसगढ़ के माइनिंग कॉरिडोर को अपने पसंदीदा उद्योगपतियों को बेचने की तैयारी में है। राज्य में पहले से ही लगातार खनन हो रहा है। अब इस फैसले के जरिए पूरे छत्तीसगढ़ को बेचने की कोशिश की जा रही है। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने केंद्रीय बजट को लेकर कहा कि यह बजट देश को 2047 तक विकसित करने के लिए बनाया गया है। गरीबों का पक्का मकान बनाने के लिए भी अधिक बजट मिला है।

Story Loader