2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: केंद्रीय बजट को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के तीखे बोल, कही ये बड़ी बात…

CG News: रायपुर केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रतिक्रिया के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपना मत व्यक्त किया।

2 min read
Google source verification
भूपेश बघेल का केंद्रीय बजट पर हमला! किसानों, मजदूरों और मिडिल क्लास के लिए कोई राहत नहीं...(photo-patrika)

भूपेश बघेल का केंद्रीय बजट पर हमला! किसानों, मजदूरों और मिडिल क्लास के लिए कोई राहत नहीं...(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रतिक्रिया के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपना मत व्यक्त किया। उन्होंने इस बजट को निराशाजनक करार देते हुए कहा कि देश और छत्तीसगढ़ के लिए यह बजट उपयोगी नहीं है।

CG News: केंद्रीय बजट से शेयर मार्केट समेत सब कुछ धराशाई

भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि केंद्रीय बजट का प्रतिगामी असर दिखाई दे रहा है। न कृषि, न उद्योग, न रोजगार और न ही मजदूरों के लिए इसमें कोई विशेष प्रावधान है। यही वजह है कि शेयर मार्केट समेत देश की अर्थव्यवस्था पर भी नकारात्मक असर पड़ा है।

मिडिल क्लास और आम जनता पर असर

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मिडिल क्लास के लिए भी इस बजट में कुछ नहीं है। उन्होंने इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव न होने और महंगाई बढ़ने को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शराब महंगी हो गई है जबकि मछली सस्ती हुई है। शराब की दुकानों की संख्या बढ़ने और महंगाई के कारण अवैध शराब का कारोबार बढ़ सकता है।

धान खरीदी और किसानों की स्थिति पर नाराजगी

भूपेश बघेल ने प्रदेश में डबल इंजन सरकार की धान खरीदी प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी तक किसानों का धान खरीदा नहीं गया। छोटे किसानों के धान की समर्पण प्रक्रिया तो हुई, लेकिन बड़े किसानों को टोकन नहीं मिला। बघेल ने यह भी कहा कि मोदी जी ने खुद यह गारंटी दी थी कि 31 सौ क्विंटल में सबका धान खरीदा जाएगा, लेकिन कई किसानों का धान बिक नहीं पाया।

केंद्र और प्रदेश की नीतियों पर आलोचना

भूपेश बघेल ने बजट के प्रावधानों को केंद्र और प्रदेश की नीतियों के लिए प्रतिगामी बताया। उन्होंने कहा कि बजट से न तो उद्योगों को फायदा हुआ और न ही मजदूरों और किसानों को राहत मिली।

Story Loader