28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस पर डिजिटल हमला! BJP ने भूपेश बघेल का कार्टून Video बनाकर किया Viral, बताया Corruption Specialist

Chhattisgarh Politics: @BJP4CGState हैंडल से शेयर किए गए रैप वीडियो और कार्टून में पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel को ‘Corruption Specialist’ बताया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Corruption Specialist भूपेश बघेल (photo source- Patrika)

Corruption Specialist भूपेश बघेल (photo source- Patrika)

Chhattisgarh Politics: भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच जारी राजनीतिक खींचतान अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साफ नजर आ रही है। हाल ही में भाजपा ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल @BJP4CGState से एक रैप वीडियो साझा किया, जिसमें कांग्रेस नेतृत्व और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Chhattisgarh Politics: भूपेश बघेल को 'लबरा' कहकर बनाया निशाना

लगभग 1 मिनट 21 सेकंड के इस वीडियो में कांग्रेस शासनकाल के दौरान सामने आए कथित घोटालों का उल्लेख किया गया है। रैप के बोलों में पूर्व मुख्यमंत्री को ‘लबरा’ कहकर निशाना साधा गया है और उन्हें कथित घोटालों का सरगना बताया गया है। वीडियो में Rahul Gandhi, चैतन्य बघेल और पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया का भी जिक्र किया गया है।

वायरल वीडियो सियासत पर डाल रही प्रभाव

Chhattisgarh Politics: इसमें शराब घोटाले, कोयला लेवी प्रकरण और चावल से जुड़े मामलों सहित कई विवादित मुद्दों को शामिल किया गया है। भाजपा की इस पोस्ट के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि यह वायरल वीडियो जनता की धारणा और प्रदेश की सियासत पर कितना प्रभाव डालता है।