
इंडोर स्टेडियम में भजन क्लबिंग आज (Photo Patrika)
Raipur News: राजधानी के इंडोर स्टेडियम में शनिवार को शाम 6 बजे से युवाओं के लिए एक आध्यात्मिक-संगीत भजन क्लबिंग आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। भजन क्लबिंग युवाओं को भक्ति, संस्कृति और आधुनिक संगीत शैली से जोड़ने का एक अभिनव प्रयास है।
सामाजिक चेतना मंच के अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि संस्कृति विभाग, जनसंपर्क विभाग तथा नगर निगम संयुक्त रूप से भागीदारी कर रहा है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विश्वविख्यात एम. रॉक बैंड की लाइव भक्ति रॉक एवं फ्यूज़न की प्रस्तुति होगी। साथ ही इस्कॉन की कीर्तन मंडलियां संकीर्तन के माध्यम से पूरे वातावरण को कृष्ण भक्ति से सराबोर करेंगी। इस अवसर पर फूलों की होली भी खेली जाएगी।
कार्यक्रम को लेकर आमजन में गजब का उत्साह है। लोग न केवल पास के लिए उत्सुक हैं, बल्कि इस अनूठे अनुभव का हिस्सा बनने को लेकर भी खासे उत्साहित हैं, जहाँ भक्ति, संगीत और सकारात्मक ऊर्जा एक साथ मंच पर नजर आएगी। आज आयोजित हो रहे इस भव्य कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम के प्रति उत्साह को और भी बढ़ा दिया है।
Published on:
28 Feb 2026 01:21 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
