
CG Congress: प्रदेश के चार जिलों में कांग्रेस ने जिले की कार्यकारिणी घोषित की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जिला अध्यक्षाें के प्रस्ताव पर अनमोदन कर कार्यकारिणी को मंजूरी प्रदान की है। जिलों में गठित नई कार्यकारिणी में कांग्रेस ने क्षेत्रीय राजनीति और जातीगत समीकरण को ध्यान में रखते हुए कार्यकारिणी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पद दिया गया है।
कार्यकारिणी जाे सूची जारी की गई है उसमें आगामी विधानसभा को ध्यान में रखते हुए उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव और कार्यकारी सदस्य बनाए गए हैं।
इन जिलों की कार्यकारिणी घोषित
भिलाई शहर में 12 उपाध्यक्ष, 18 महामंत्री, 20 सचिव, 10 कार्यकारी सदस्य और 1 कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। इसी तरह मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 6 उपाध्यक्ष, 12 महामंत्री, 12 सचिव, 10 कार्यकारी सदस्य और 1 कोषाध्यक्ष, सक्ति जिले में 6 उपाध्यक्ष, 12 महामंत्री, 12 सचिव, 10 कार्यकारी सदस्य और एक कोषाध्यक्ष, जांजगीर चांपा जिले की कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष, 18 महामंत्री, 20 सचिव, 10 कार्यकारी सदस्य और 1 कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।
Published on:
28 Feb 2026 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
