28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्योहार पर रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात! रूटीन ट्रेनों में लंबी वेटिंग, अब होली स्पेशल ही सहारा…

Holi Special Train: हर साल होली के दौरान यात्रियों की अत्यधिक भीड़ के मद्देनजर भारतीय रेलवे की ओर से होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं।

3 min read
Google source verification
त्योहार पर रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात! रूटीन ट्रेनों में लंबी वेटिंग, अब होली स्पेशल ही सहारा...(photo-patrika)

त्योहार पर रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात! रूटीन ट्रेनों में लंबी वेटिंग, अब होली स्पेशल ही सहारा...(photo-patrika)

CG Holi Special Train: हर साल होली के दौरान यात्रियों की अत्यधिक भीड़ के मद्देनजर भारतीय रेलवे की ओर से होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं। दरअसल त्योहार के कारण रुटीन की ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है। इस बार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से 15 ट्रेनें चलाई जाएंगी।

वर्तमान में दपूमरे की ओर से अपने क्षेत्र से 14 फेरों की होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा, जबकि इसके अतिरिक्त 56 ट्रिप्स की होली स्पेशल ट्रेनें दपूमरे के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।

CG Holi Special Train: होली पर रूटीन ट्रेनों में कन्फर्म सीट नहीं

इस प्रकार होली पर्व पर कुल 70 होली स्पेशल ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध रहेंगी। इनमें दुर्ग, बिलासपुर एवं गोंदिया जैसे प्रमुख स्टेशनों से इन होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इनमें दिल्ली, पटना, छपरा, मधुबनी, हजरत निजामुद्दीन, चर्लपल्ली सहित देश के विभिन्न महत्वपूर्ण गंतव्यों के लिए अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध रहेगी।

त्योहार के दौरान रुटीन ट्रेनों में कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो गया है। रायपुर से दिल्ली, राजस्थान, हावड़ा, मुंबई और बिहार-यूपी समेत अन्य रूट की ट्रेनों में 40 से लेकर 80 तक लंबी वेङ्क्षटग चल रही है। इसके साथ ही अलग-अलग दिनों में दिल्ली, बिहार-यूपी समेत अन्य रूट की ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। इस स्थिति में अब रेलवे द्वारा चलाई जा रही होली स्पेशल ट्रेन ही सहारा बची है।

इन होली स्पेशल ट्रेन में टिकट करवा सकते बुक

  • गाड़ी 08751/08752 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 02-02 फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन दुर्ग से 1 व 2 मार्च को और वापसी में निजामुद्दीन से 2 व 3 मार्च को वाया न्यू कटनी जंक्शन होकर चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों पर दिया गया है।
  • गाड़ी 08863/08864 गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 1-1 फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन गोंदिया से 01 मार्च को और वापसी में छपरा से 3 मार्च को व्हाया न्यू कटनी जंक्शन होकर चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों पर दिया गया है।
  • गाड़ी 08865/08866 गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 1-1 फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन गोंदिया से 2 मार्च को और वापसी में छपरा से 4 मार्च को वाया न्यू कटनी जंक्शन होकर चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया स्टेशनों पर दिया गया है।
  • गाड़ी 08753/08754 दुर्ग-मधुबनी-दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 1-1 फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन दुर्ग से 1 मार्च को और वापसी में मधुबनी से 2 मार्च को वाया झारसुगुड़ा होकर चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव रायपुर, बिलासपुर, चाम्पा एवं रायगढ़ स्टेशनों पर दिया गया है।
  • गाड़ी 08861/08862 गोंदिया-पटना-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 1-1 फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन गोंदिया से 2 मार्च को और वापसी में पटना से 3 मार्च को वाया झारसुगुड़ा होकर चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चाम्पा व रायगढ़ स्टेशनों पर दिया गया है।
  • गाड़ी 08263/08264 बिलासपुर-चर्लपल्ली-बिलासपुर होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 1-1 फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन बिलासपुर से 27 फरवरी को और वापसी में चर्लपल्ली से 28 फरवरी को वाया बल्हारशाह होकर चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, वड़सा और चांदा फोर्ट स्टेशनों पर दिया गया है।
  • गाड़ी 08834/08833 दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच 4 फेरों के लिए होली मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 2,3,5,6 मार्च दुर्ग और रायगढ़ से चलेगी। इस गाड़ी में आठ मेमू रैक रहेंगे।

आज से चक्रधरपुर के पोसैता में दो जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

  • आध्यात्मिक उत्थान मंडल ट्रस्ट के वार्षिक निशुल्क चिकित्सा शिविर में शामिल होने वाले यात्रियों के लिए दपूमरे के चक्रधरपुर मंडल के पोसैता स्टेशन में 4 ट्रेनों को ठहराव दिया गया है। शनिवार से यह ट्रेनें 6 मार्च तक अस्थायी रूप से रुकेंगी।
  • एक मिनट के लिए इन गाडिय़ों का होगा ठहराव: 13287/13288 दुर्ग-आरा- दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस पोसैता स्टेशन में अप और डाउन में एक-एक मिनट रुकेगी।
  • 18477/18478 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश- पुरी उत्कल एक्सप्रेस अप और डाउन दोनों दिशाओं से आने-जाने में एक-एक मिनट रुकेगी।