29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायबरेली, May 27, 2026

रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: स्कॉर्पियो खड़े ट्राली से टकराई, तीन की मौत, पांच घायल

Road accident in Raebareli; रायबरेली में स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर ट्राली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें तीन की मौत हो गई और पांच घायल है। सभी दिल्ली से जौनपुर आ रहे थे। ‌

घटना की जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Tragic accident in Raebareli, three dead: रायबरेली में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर कोहराम मच गया। घटना के समय स्कॉर्पियो में छोटे-बड़े आठ लोग बैठे थे। जिनमें एक की मौत हो गई। जबकि सात घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से एम्स रिफर कर दिया गया। मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र का है।

गंगा एक्सप्रेसवे पर देर रात दर्दनाक हादसा

उत्तर प्रदेश के रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरजहांपुर रसूलपुर गंगा एक्सप्रेसवे पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया, जब आठ लोगों से भरी स्कॉर्पियो ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य चलाया। एक की मौके पर मौत हो चुकी थी।

सलोन थाना पुलिस ने राहत-बचाव कार्य चलाया

घटना की जानकारी सलोन थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में सभी को प्रतापगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जिसमें 55 वर्षीय सरोज सिंह, 22 वर्षीय संगीता सिंह और 12 वर्षीय समृद्धि की मौत हो गई। जबकि गुरु चरण सिंह, नीरज सिंह, प्रतिमा सिंह, सविता सिंह और समर्थ सिंह घायल हैं।

सभी दिल्ली से जौनपुर आ रहे थे

पांचों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने एम्स रायबरेली रेफर कर दिया। सभी घायलों का इलाज एम्स में चल रहा है। घटना के समय स्कार्पियो सवार दिल्ली से भीकमपुर मानिकपुर थाना सुजानगंज जौनपुर वापस आ रहे थे।‌ घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सलोन मौके पर पहुंच गए। सलोन थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या कहते हैं अपर पुलिस अधीक्षक?

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे के 541 किलोमीटर नंबर पर स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर ट्राली के बीच टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।‌ उपचार के दौरान दो की और मौत हो गई। अन्य पांच घायलों को रायबरेली के एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें