29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाराबंकी, May 26, 2026

बाराबंकी में खौफनाक हादसा: 100 की स्पीड… आगे ट्रेलर और उड़ गए इनोवा के परखच्चे, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत

Barabanki Accident: बाराबंकी में कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे 7 दोस्तों की इनोवा तेज रफ्तार में ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हैं।

barabanki innova trailer accident 4 dead

बाराबंकी में खौफनाक हादसा

Innova Trailer Accident Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मंगलवार देर रात करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। कैंची धाम दर्शन के लिए निकले सात दोस्तों की इनोवा कार लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार में आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

तेज रफ्तार और झपकी बनी हादसे की वजह

जानकारी के मुताबिक हादसा मंगलवार रात करीब 3 बजे हुआ। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इनोवा चालक को संभवतः झपकी आ गई थी, जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर सीधे ट्रेलर में घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी, इसलिए टक्कर बेहद खतरनाक साबित हुई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक भी घबरा गया और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।

कार में फंसे लोगों को निकालने में लगी मशक्कत

हादसे के बाद इनोवा में सवार लोग बुरी तरह फंस गए थे। स्थानीय लोगों और पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। कई लोगों को निकालने के लिए कार के हिस्से काटने पड़े। गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार दोस्तों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों की भीड़ लग गई और माहौल गमगीन हो गया।

चार दोस्तों की मौत से गांवों में पसरा मातम

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान चंदौली निवासी राहुल कुमार (29), गाजीपुर निवासी राहुल सिंह (30), बलिया निवासी सत्यम सिंह (30) और सुल्तानपुर निवासी सूरज मिश्रा (31) के रूप में हुई है। चारों दोस्तों की मौत की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची, परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

तीन घायल युवकों की हालत गंभीर

हादसे में मिर्जापुर निवासी पंकज और चंदन के साथ बलिया निवासी प्रशांत गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों को प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें