30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज, Apr 08, 2026

यूपी में मौसम का कहर, प्रदेशभर में ताबड़तोड़ बारिश का अलर्ट, आज कई जिलों में भीषण आंधी की आशंका

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मंगलवार से शुरू हुई बारिश का सिलसिला गुरुवार तक जारी रहने की संभावना है। इस वजह से अगले 48 घंटों में तापमान में करीब 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान फिर से बढ़ने का अनुमान भी जताया […]

IMD issues Rain Alert

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मंगलवार से शुरू हुई बारिश का सिलसिला गुरुवार तक जारी रहने की संभावना है। इस वजह से अगले 48 घंटों में तापमान में करीब 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान फिर से बढ़ने का अनुमान भी जताया गया है।

कई जिलों में आंधी और बारिश का असर

मौसम विभाग के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, जो अब धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में फैल रही है। बुधवार को कई जिलों में आंधी और बारिश का असर देखने को मिलेगा।

30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और इटावा जैसे इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर सहित कई जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा कई अन्य जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस पर चिंता जताई है और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी लगातार किसानों के संपर्क में रहें और फसलों के नुकसान का सही आकलन कर जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जाए। सीएम ने यह भी कहा कि जिलाधिकारी खुद मौके पर जाकर हालात का जायजा लें और यह सुनिश्चित करें कि प्रभावित किसानों को समय पर मदद मिले।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें