29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज, May 25, 2026

योगी के गढ़ से निकाली अविमुक्तेश्वरानंद ने गविष्टि गौ रक्षा यात्रा, पूछा- जिनको वोट दिया वो गाय की रक्षा कर रहें?

Shankaracharya Avimukteshwarananda Saraswati: गविष्टि यात्रा लेकर निकले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि गाय हमारी माता है। पशु कहने से पीड़ा होती है। गौ रक्षा के लिए अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Shankaracharya Avimukteshwarananda Saraswati: प्रयागराज माघ मेला के बाद चर्चा में आए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से उन्होंने 'गविष्टि गौरक्षा यात्रा' की शुरुआत की। जो प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्र में जायेगी। यात्रा के उद्देश्य के संबंध में अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि उनकी यात्रा गौ माता की रक्षा के लिए निकाली गई है। गौ माता को पशु कहने पर उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई। बोले को पशु है तो उनके बेटे भी पशु होंगे। इस दौरान लोगों को गौ रक्षा को लेकर शपथ दिलाई जा रही है। इस यात्रा को 2027 में होने वाले चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

माघ मेला में घटी घटना के बाद चर्चा में आए थे अविमुक्तेश्वरानंद

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेले के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपने साथ घटी घटना को पहले ही साजिश बता चुके हैं। ‌अब गौ माता की रक्षा के लिए गोरखपुर से गविष्टि गौरक्षा यात्रा निकाली गई है जो 22 जुलाई को गोरखपुर में ही खत्म होगी। अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि गाय माता की रक्षा के लिए गविष्टि यात्रा पर निकाली हैं। यह यात्रा गोरखपुर से शुरू हुई है जो प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्र से होकर निकलेगी। जो 22 जुलाई को गोरखपुर में समाप्त होगी।

24 जुलाई को लखनऊ में लिया जाएगा नया संकल्प

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि 24 जुलाई को लखनऊ गौ माता की रक्षा के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर एक अक्षोनी सेना के साथ गौ माता की सुरक्षा के लिए नया संकल्प लिया जाएगा। जिसकी तैयारी हो रही है।

गाय पशु नहीं हमारी माता है

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि गाय पशु नहीं हमारी मां है। यदि गाय पशु है उसका बेटा भी पशु होगा। जब गाय को माता मानेंगे तभी हम उनके बेटे होंगे। इसके साथ उन्होंने कहा कि जिसे आपने वोट दिया है क्या वह गौ माता की रक्षा में लगे हैं। गाय हमारी माता है उसे पशु कहना पीड़ा दायक है।‌ इस मौके पर उन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता या राज्य माता का दर्जा देने की भी मांग की। ‌उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को शपथ दिलाई।

गौ माता की खरीदारी के लिए ऐप बनाने की घोषणा

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि अब सिर्फ बिजली, पानी, सड़क ही नहीं गौ माता की रक्षा सबसे बड़ा मुद्दा होना चाहिए। उन्होंने olx की तरह गो-LX ऐप शुरू करने की घोषणा की है। यह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म होगा। यहां पर गायों की खरीद होगी। जिसे बेचा नहीं जाएगा। कोई भी सनातनी एग्रीमेंट करके गाय ले सकता है।‌

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें