30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज, Apr 02, 2026

3 अप्रैल से यूपी में मौसम का यू-टर्न, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआत के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। फिलहाल अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन 3 अप्रैल से प्रदेश के मौसम में […]

बारिश का अलर्ट (Photo: IANS/File)

बारिश का अलर्ट (Photo: IANS/File)

उत्तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआत के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। फिलहाल अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन 3 अप्रैल से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

लोगों को बढ़ती गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार, ईरान के पास सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 3 अप्रैल से उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम में इस बदलाव से तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

बारिश और आंधी का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में देखने को मिल सकता है। इनमें आगरा, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत और हापुड़ शामिल हैं।

पूर्वांचल में गर्मी सामान्य से अधिक रहने की संभावना

मौसम विभाग ने अप्रैल से जून तक के मौसम को लेकर भी लंबी अवधि का अनुमान जारी किया है। इसके अनुसार, अप्रैल में पूर्वांचल को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है, जिससे दिन का तापमान थोड़ा कम रहेगा। वहीं पूर्वांचल में गर्मी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

गर्मी और लू का बढ़ेगा असर

कुल मिलाकर, आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदलने वाला है, जहां पहले बारिश और आंधी से राहत मिलेगी, वहीं बाद में गर्मी और लू का असर बढ़ सकता है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें