30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज, Apr 05, 2026

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, 2-3 दिन तक बारिश और ओलों की चेतावनी, देखें लेटेस्ट अपडेट

उत्तर प्रदेश में बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कई दिनों से राज्य के अलग-अलग इलाकों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हो रही है, जिससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। शनिवार को भी कई जिलों में तेज बारिश और ओले गिरने से खेतों में खड़ी और कटी फसलें खराब हो […]

बारिश का अलर्ट (Photo: IANS/File)

बारिश का अलर्ट (Photo: IANS/File)

उत्तर प्रदेश में बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कई दिनों से राज्य के अलग-अलग इलाकों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हो रही है, जिससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। शनिवार को भी कई जिलों में तेज बारिश और ओले गिरने से खेतों में खड़ी और कटी फसलें खराब हो गईं।

आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सोमवार, मंगलवार और बुधवार को भी मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है। लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महोबा, झांसी, जालौन, हमीरपुर, हरदोई और कानपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

मौसम में इस बदलाव की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है, जिसका असर पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिखेगा और फिर धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में फैल जाएगा। इसके चलते अगले कुछ दिनों तक आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

रविवार को भी पश्चिमी यूपी के संभल, मथुरा, हाथरस और बुलंदशहर जैसे जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। वहीं, अवध और पूर्वांचल के कई इलाकों में भी आंधी-बारिश देखने को मिली। इस समय गेहूं की फसल कटकर खेतों में पड़ी है, ऐसे में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को बड़ा नुकसान होने का डर है। लगातार खराब मौसम के कारण किसानों की परेशानी और बढ़ गई है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें