17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के मौसम पर बड़ा अलर्ट! 18 फरवरी से करवट लेगा मौसम, IMD का बड़ा अपडेट

उत्तर प्रदेश में फरवरी की धूप के बीच मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि अगले 48 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में बादल छा सकते हैं और कुछ जगह हल्की बारिश भी हो सकती है। 18 फरवरी से बदलेगा […]

less than 1 minute read
Google source verification
up weather alert moradabad rain cold imd

यूपी के 20 से अधिक जिलों में बारिश और ठंड का अलर्ट | Image - Pinterest

उत्तर प्रदेश में फरवरी की धूप के बीच मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि अगले 48 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में बादल छा सकते हैं और कुछ जगह हल्की बारिश भी हो सकती है।

18 फरवरी से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से 18 फरवरी को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे मौसम का मिजाज बदल जाएगा और धूप कम हो सकती है।

तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश से पहले तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगले 2 से 3 दिनों में रात का न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। यानी रात में पहले जैसी ठंड नहीं रहेगी और मौसम थोड़ा गर्म महसूस होगा। हालांकि दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, आगरा, मथुरा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम में इस बदलाव से लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है, लेकिन बादल और बारिश की वजह से मौसम फिर बदलता हुआ नजर आएगा।