
निजी अस्पतालों में बढ़ती सिजेरियन डिलीवरी पर कार्रवाई के निर्देश
उत्तर मध्य रेलवे ने चिकित्सा क्षेत्र के युवाओं के लिए करियर का एक नया अवसर खोला है। रेलवे प्रशासन केंद्रीय चिकित्सालय, प्रयागराज में हाउस सर्जन (हाउस ऑफिसर) के पदों पर भर्ती करने जा रहा है। खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। जारी विज्ञापन के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का पूर्व आवेदन करने की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ सीधे साक्षात्कार में शामिल होना होगा।
चयनित अभ्यर्थियों को मिलने वाला मानदेय उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत प्रथम वर्ष के मेडिकल रेजिडेंट के बराबर होगा। यह भुगतान इंडियन रेलवे मेडिकल मैनुअल के पैरा 243 में निर्धारित नियमों के अनुसार दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया या उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण होना अनिवार्य है और अभ्यर्थी की अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप पूरी होनी चाहिए।
रेलवे प्रशासन के अनुसार साक्षात्कार में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र और जरूरी दस्तावेजों के साथ सुबह 10 बजे तक उपस्थित होना होगा। केवल वही अभ्यर्थी इस प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे, जो निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी उत्तर मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं या मुख्य चिकित्सा निदेशक कार्यालय, प्रयागराज से संपर्क कर सकते हैं।
इस भर्ती के तहत केंद्रीय चिकित्सालय, प्रयागराज में सामान्य चिकित्सा, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग और अस्थि रोग विभागों में एक-एक पद पर हाउस सर्जन की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए साक्षात्कार 1 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसके आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
Published on:
12 Mar 2026 07:17 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
