11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाकुंभ से वायरल हुई नीली आंखों वाली मोनालिसा ने दूसरे धर्म के युवक से की शादी, फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा बोले- हुई लव जिहाद का शिकार

प्रयागराज में लगे महाकुंभ में माला फूल बेचने वाली मोनालिसा ने शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि युवक दूसरे धर्म का है। इसके बाद मोनालिसा ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है। वहीं, फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद करार दिया है...

2 min read
Google source verification

Pc- social media

प्रयागराज: 2025 में लगे महाकुंभ में माला-फूल बेचने वाली नीली आंखों वाली मोनालिसा ने शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि मोनालिसा ने केरल में फरमान खान के साथ शादी की है, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है। तस्वीर में दिख रहा है कि मोनालिसा लाल जोड़े में एक मंदिर मैं शादी कर रही हैं और उनके साथ फरमान खान मौजूद हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मोनालिसा के परिवार को यह शादी मंजूर नहीं है, जिसके बाद मोनालिसा ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है।

केरल में की शादी: रिपोर्ट्स

प्रयागराज में लगे महाकुंभ में माला-फूल बेचने वाली और सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाली मोनालिसा भोसले ने दूसरे धर्म के युवक से शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि उन्होंने केरल में फरमान खान से शादी की है और पुलिस से सुरक्षा मांगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उन्हें और उनके पति को अलग करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें जान से मारने की कोशिश की जा सकती है।

हिन्दू रीति रिवाज की शादी

सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है उसके अनुसार मोनालिसा ने एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की है, जिसमें मोनालिसा लाल रंग के शादी के जोड़े में नजर आ रही हैं। वहीं, तस्वीर सामने आने के बाद फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कहा है कि वह लव जिहाद का शिकार हो गई हैं। सनोज मिश्रा का आरोप है कि उन्होंने मोनालिसा के लिए एक शिक्षक रखा था, जिसने फरमान से मोनालिसा की मुलाकात करवाई और उसके बाद मोनालिसा के साथ लव जिहाद किया गया है।

मोनालिसा ने जान का बताया खतरा

पुलिस को दी गई तहरीर में मोनालिसा ने बताया है कि उनके पिता से उनका एर्नाकुलम में शादी को लेकर विवाद हुआ था और फिलहाल उन्हें जान का खतरा है। रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने मोनालिसा के पिता से संपर्क किया है और पूछताछ के बाद कहा है कि मोनालिसा बालिग हैं और वह अपना फैसला खुद ले सकती हैं। फिलहाल, पुलिस ने दोनों को सुरक्षा प्रदान कर दी है।