UP Weather Update (Photo- ANI)
उत्तर प्रदेश से इस साल का मानसून पूरी तरह से विदा हो चुका है। मानसून के जाने के साथ ही अब राज्य में सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है, वहीं कुछ इलाकों में धुंध भी नजर आने लगी है। दिन में फिलहाल हल्की धूप खिली हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस साल यूपी में कुल मानसूनी बारिश सामान्य से थोड़ी कम रही। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 672 मिमी के मुकाबले 752.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 12% ज्यादा है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमानित 799.2 मिमी के मुकाबले सिर्फ 666 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 17% कम है।
कुल मिलाकर पूरे प्रदेश में औसतन 701.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य आंकड़ा 746.2 मिमी है — यानी इस बार कुल बारिश सामान्य से करीब 6% कम रही।
प्रदेश के 3 जिलों में बहुत कम बारिश हुई, जबकि 27 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। वहीं, 3 जिलों में सामान्य से अधिक और 2 जिलों में बहुत अधिक बारिश हुई। लखनऊ समेत 30 जिलों में मानसून की बारिश सामान्य रही। इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून 18 जून को उत्तर प्रदेश में पहुंचा था। 29 जून तक यह पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया था। मानसून की वापसी 24 सितंबर से शुरू हुई और 13 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश से इसकी विदाई हो गई। इस बार मानसून सामान्य तिथि से करीब एक सप्ताह देर से गया।
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, फिलहाल प्रदेश का मौसम साफ है और अगले एक हफ्ते तक ऐसा ही बने रहने की संभावना है। पश्चिमी हवाओं के कारण रात में ठंड बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों में भी रातें ठंडी और दिन में हल्की धूप बनी रहने की संभावना है। मानसून के जाने के साथ ही अब उत्तर प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। लोगों को सुबह और शाम की ठंडी हवा का एहसास होने लगा है और आने वाले दिनों में सर्दी का असर और बढ़ेगा।
Published on:
15 Oct 2025 09:12 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग