29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेठी, May 27, 2026

समाजवादी पार्टी की विधायक के घर के बाहर बवाल; लाठी डंडों से लैस होकर आए बदमाश, जान से मारने की धमकी, अमेठी का मामला

Ruckus Outside House Of Samajwadi Party MLA: समाजवादी पार्टी की विधायक के आवास पर दबंगों ने जमकर हंगामा किया। जानिए पूरा मामला क्या है?

ruckus outside house of samajwadi party mla maharaji prajapati amethi crime news

अमेठी में सपा विधायक के आवास पर दबंगों का हंगामा। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

Ruckus Outside House Of Samajwadi Party MLA: उत्तर प्रदेश के अमेठी में समाजवादी पार्टी की विधायक महाराजी प्रजापति के आवास पर दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि लाठी-डंडों से लैस होकर कई गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे लोगों ने विधायक आवास पर हंगामा किया और वहां मौजूद लोगों के साथ अभद्रता की।

विधायक और परिवार को दी जान से मारने की धमकी

घटना के दौरान दबंगों ने घर में मौजूद लोगों को गालियां दीं। विरोध करने पर विधायक और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। बवाल मचाने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

आवास विकास कॉलोनी का है मामला

पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी का बताया जा रहा है, जहां सपा विधायक महाराजी प्रजापति का आवास मौजूद है। जानकारी के मुताबिक देर शाम करीब साढ़े आठ बजे दो स्कॉर्पियो समेत कई गाड़ियों से 20 से ज्यादा लोग विधायक के घर पहुंचे थे।

विरोध करने पर हमला करने का आरोप

विधायक आवास पर मौजूद लोगों ने जब गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही विधायक के छोटे बेटे अनुराग प्रजापति समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौके पर पहुंच गए।

पुलिस जांच में जुटी, थाने में दी गई तहरीर

घटना की जानकारी मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। विधायक के बेटे अनुराग प्रजापति की ओर से थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सोशल मीडिया कमेंट से शुरू हुआ विवाद!

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर किए गए एक कमेंट को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। इसी रंजिश में यह पूरा बवाल हुआ।

सभी आरोपी सपा से जुड़े बताए जा रहे

जानकारी के मुताबिक जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, वे समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता और कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद सियासी गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।

विधायक समर्थकों में भारी नाराजगी

विधायक आवास पर हुई घटना के बाद समर्थकों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग विधायक के घर पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

अखिलेश यादव से की कार्रवाई की मांग

विधायक के बेटे अनुराग प्रजापति ने शेर बहादुर यादव, बृजेश यादव, जय सिंह प्रताप, बलराम यादव, अनुराग यादव, मनु पाल, विपिन यादव, राजेश यादव और शुभम यादव समेत कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग की है। साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी आरोपियों को पार्टी से निकालने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें