
फोटो सोर्स- पत्रिका
Pratapgarh Major accident SP Leader Dies: प्रतापगढ़ में निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। एक हाईमास्ट पोल चलती कार में गिर पड़ा। अचानक ऊपर से गिरे हाईमास्ट पोल के विषय में कार चालक को भनक तक नहीं लगी। मानों आसमान से पहाड़ टूट पड़ा हो। मौके पर खड़े लोगों ने राहत और बचाव कार्य चलाया। पोल हटाकर घायल को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना बाबूगंज की है।
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के बाबूगंज बाजार, अंतू में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया। जब सपा नेता लाल बहादुर यादव अपनी क्रेटा कार से शहर की तरफ आ रहे थे। अभी वह बाबूगंज बाजार के आगे पहुंचे ही थे कि हाईमास्ट बिजली का पोल उनकी कार के अगले हिस्से में गिर पड़ा। भारी भरकम हाईमास्ट पोल गिरने से आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।
भारी भरकम पोल गिरने से लाल बहादुर यादव कार में ही फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पोल को हटाकर लाल बहादुर यादव को बाहर निकाला। उनकी हालत काफी गंभीर थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें 14 सेकंड में हाईमास्ट पोल जमीन में आ गिर पड़ा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की। जिसमें निर्माण कार्य में लापरवाही निकलकर सामने आई है। पुलिस ने कहा कि दोषियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
15 Feb 2026 05:51 pm
Published on:
15 Feb 2026 04:29 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
