3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्लास्टर के नाम पर मिट्टी डाल रहे हो… शर्म नहीं आती? चोर हो, लुटेरे हो, देश को खा गए, मंत्री किरोड़ीलाल मीणा का फूटा गुस्सा

Minister Kirodi Lal Meena Angry: सवाईमाधोपुर में ठींगला स्थित निर्माणाधीन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) का कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने निरीक्षण किया। जैसे ही मंत्री ने कॉलेज बिल्डिंग की दीवारों और प्लास्टर को देखा, उनका पारा चढ़ गया।

less than 1 minute read
Google source verification
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते हुए, पत्रिका फोटो

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते हुए, पत्रिका फोटो

Minister Kirodi Lal Meena Angry: सवाईमाधोपुर में ठींगला स्थित निर्माणाधीन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) का कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने निरीक्षण किया। जैसे ही मंत्री ने कॉलेज बिल्डिंग की दीवारों और प्लास्टर को देखा, उनका पारा चढ़ गया।

उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि प्लास्टर के नाम पर मिट्टी डाल रहे हो… शर्म नहीं आती? चोर हो, लुटेरे हो… देश को खा गए। मौके पर मौजूद एक्सईएन राकेश कुमार दीक्षित, एईएन सुमित मिश्रा और प्रोजेक्ट मैनेजर नवनीत को उन्होंने कड़ी चेतावनी दी।

एक्सईन का आरोप, समर्थकों ने की मारपीट

कृषि मंत्री के निरीक्षण के बाद हालात बिगड़ गए। एक्सईन राकेश कुमार दीक्षित ने आरोप लगाया कि मंत्री के समर्थकों ने प्रोजेक्ट मैनेजर नवनीत और एईएन सुमित मिश्रा के साथ मारपीट की। उनके साथ भी हाथापाई हुई। दीक्षित ने कहा कि उन्हें शक है कि सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की जा सकती है। अगर ऐसा हुआ तो वे प्रिंसिपल के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराएंगे।

कॉलेज प्रिंसिपल बोले, आरोप निराधार

सवाई माधोपुर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बीपी मीना ने मारपीट के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होने कहा कि निरीक्षण के दौरान जब खामियां सामने आईं तो मंत्री समर्थक नाराज हो गए और उसी से विवाद की स्थिति बनी

गड़बड़ी करने वालों पर मंत्री का पलटवार

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा दो दिन पहले किशनगढ़ में एक समारोह में हुए थे। समारोह में उन्होने कहा कि किसानों को नकली खाद, बीज और पेस्टिसाइड बेचने वालों के खिलाफ केंद्र सरकार बड़ा कानून लेकर आ रही है। कानून बनने पर ऐसे विक्रेताओं पर 20 लाख रुपए तक जुर्माना और 10 साल की सजा का प्रावधान होने वाला है। जिससे किसानों से हो रही लूट पर सख्ती से रोकथाम लगने वाली है।

Story Loader