29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Senjayanti:शोभायात्रा में गूंजे सेन महाराज के जयकारे

कोटा- सेन समाज ने सेन जयंती समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। शोभायात्रा समेत अन्य आयोजन हुए। इनमें समाज के लोगों की भागीदारी रही। आयोजनों के तहत मंगलवार को सुबह वीर सावरकर नगर िस्थत समाज के छात्रावास में सेन महाराज की प्रतिमा का अभिषेक किया। देर तक मंत्र और जयकारे गूंजते रहे। अभिषेक कर हवन किया। इसमें समाज के लोगों ने आहुतियां देकर सुख समृदि्ध की कामना की। शाम को छात्रावास भवन से बैंड- बाजे, आकर्षँक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। मार्ग में जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। भजनों की धुन पर कई श्रद्धालुओं ने नृत्य भी किया। शोभायात्रा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्वामी विवेकानंद नगर िस्थत संत सेन सामूदायिक भवन पहुंची, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। समाज की प्रतिभाओं ने मनभावन प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदार समाज की 25 के करीब प्रतिभाओं का सम्मान भी का गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संदीप शर्मा रहे। समिति के अध्यक्ष दीपक सेन, महामंत्री अमित मोखमपुरा , रामप्रकाश सेन ने बताया समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सेन ने बताया कि कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की।

less than 1 minute read

कोटा

image

Neeraj Gautam

image

neeraj

Apr 15, 2026

शोभायात्रा में हैरतअंगेज प्रदर्शन करते अखाडे बाज

शोाभायात्रा में शामिल झांकी

शाोभायात्रा में शामिल महिलाएं।

शोभायात्रा में हैरतअंगेज प्रदर्शन करते अखाडे बाज