12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Republic Day 2026: देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़: डॉग स्क्वॉड के हैरतअंगेज करतब, शानदार मार्चपास्ट… देखें मनमोहक तस्वीरें

3 min read
Google source verification
छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस का जश्न (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Republic Day 2026: देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर संयुक्त परेड की सलामी ली और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस का जश्न (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में सुरक्षाबलों के 17 टुकड़ियों ने कदम से कदम मिलाकर मार्चपास्ट किया।

छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस का जश्न (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Republic Day 2026: समारोह का प्रमुख आकर्षण स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे, जिन्होंने “विकसित भारत” की परिकल्पना को सजीव मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया।

छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस का जश्न (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Republic Day 2026: प्रथम प्रस्तुति में कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सरगुजा (छत्तीसगढ़) के 206 छात्राओं ने “विकसित भारत, बढ़ता भारत” थीम पर मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बस्तर और सरगुजा की माटी की खुश्बू, विशेष पिछड़ी जनजातियों की पारंपरिक वेशभूषा में करमा और दमकच नृत्य, नारी शक्ति, सशक्त किसान और मजबूत जवान के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस का जश्न (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Republic Day 2026: समापन पर कलाकारों ने तिरंगे के रंगों के साथ “जय जोहार, जय छत्तीसगढ़” का उद्घोष किया।

छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस का जश्न (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Republic Day 2026: इसके अलावा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (पुरुष एवं महिला), छत्तीसगढ़ पुलिस (पुरुष), जेल पुलिस (पुरुष), नगर सेना (पुरुष एवं महिला) तथा एनसीसी के बॉयज और गर्ल्स कैडेट्स भी परेड का हिस्सा रहें।

छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस का जश्न (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Republic Day 2026: परेड के दौरान पुलिस डॉग स्क्वायड विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस का जश्न (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Republic Day 2026: कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग की झांकी में पीएम आशा, पीएम किसान, नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑइलसीड-ऑइल पार्ल्म, वाटरशेड को प्रदर्शित की गई है।

छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस का जश्न (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Republic Day 2026: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छता, सौन्दर्य और सुव्यवस्था की झलक दिखाई गई, जिसमें घर-घर कचरा संग्रहण, स्वच्छ शौचालय, साफ जल स्रोत शामिल है।

छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस का जश्न (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Republic Day 2026: इस प्रकार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की झांकी में अन्न पूर्ति ग्रेन एटीएम मशीन, ग्रामोद्योग विभाग द्वारा अंजोर विजन 2047 की झांकी, जेल विभाग द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की जेल बंदी को दर्शाया गया।