12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RTE Admission 2026: आरटीई में बड़ा बदलाव… अब सिर्फ पहली कक्षा में मिलेगा प्रवेश, रायपुर में 1500 से ज्यादा सीटें कम

RTE Admission 2026: निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के प्रवेश के लिए अधिकारिक प्रक्रिया जारी है। जल्द ही आरटीई के तहत प्रवेश भी शुरू हो जाएंगे।

2 min read
Google source verification
आरटीई के तहत प्रवेश (photo-patrika)

आरटीई के तहत प्रवेश (photo-patrika)

RTE Admission 2026: निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के प्रवेश के लिए अधिकारिक प्रक्रिया जारी है। जल्द ही आरटीई के तहत प्रवेश भी शुरू हो जाएंगे। खास बात यह है कि इस बार प्रवेश में छात्रों की संख्या काफी कम होगी। सरकार के आदेशानुसार इस बार पहली कक्षा में ही आरटीई के तहत प्रवेश दिए जाएंगे। जिसका सीधा असर छात्र संख्या पर पड़ रहा है। रायपुर जिले की ही बात की जाए तो इस बार 1500 से ज्यादा सीटें कम हो जाएंगी।

रायपुर में कुल 828 स्कूल में प्रवेश दिए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नोडल अधिकारी द्वारा सत्यापन का कार्य जारी है। इसमें अभी तक 826 स्कूलों का सत्यापन हो चुका है। जिसमें 3072 छात्र-छात्राएं हैं। अभी दो स्कूल बाकी है। जिन्हें जोड़ा जाए तो मुश्किल से आंकड़ा 3100 तक जाएगा। पिछले साल आरटीई के तहत रायपुर जिले में लगभग 4653 सीटों पर प्रवेश हुआ था।

पहली में 10 हजार को प्रवेश

सत्र 2025-26 तक नर्सरी और केजी में भी आरटीई के तहत प्रवेश दिया गया था। आरटीई छत्तीसगढ़ की वेबसाइट में उपलब्ध डाटा के अनुसार, सत्र 2025-26 के अनुसार केजी 1, नर्सरी और पहली कक्षा में कुल 53023 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया था। जिसमें पहली कक्षा में लगभग 10500 बच्चों को प्रवेश मिला। यह लगभग 19.80 फीसदी है। आरटीई के तहत 42 हजार 600 से ज्यादा बच्चों का प्रवेश नर्सरी और केजी में हुआ था।

छात्र पंजीयन 31 मार्च तक

आरटीई के तहत अभी नोडल अधिकारी द्वारा सत्यापन का काम जारी है। छात्र पंजीयन 16 फरवरी से 31 मार्च तक होगा। 13 अप्रैल से 17 अप्रैल तक लॉटरी एवं आबंटन होगा। जिसके बाद छात्रों को 1 मई से 30 मई तक प्रवेश लेने होंगे। द्वितीय चरण की प्रक्रिया 8 जून से शुरू होगी। जिसमें नए स्कूलों का रजिस्ट्रेशन होगा। उसके बाद 1 जुलाई से 11 जुलाई तक छात्र पंजीयन होंगे। 27 जुलाई से 31 जुलाई तक लॉटरी एवं आबंटन होगा। जिसके बाद छात्रों को 3 अगस्त से 17 अगस्त तक स्कूलों में प्रवेश लेना होगा।

प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही आदेश

आरटीई के तहत प्रवेश के लिए स्कूल प्रोफाइल अपडेट का कार्य 1 जनवरी से शुुरू हुआ। उसके 15 दिन पहले ही स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के प्रवेश नियमों में संशोधन किया। जिसके आधार पर आरटीई में प्रवेश केवल पहली कक्षा में ही होगा। इससे पहले प्रवेश केजी 1, नर्सरी और कक्षा 1 में होता था।