28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur: वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर सीएम साय ने देखी आरएसएस पर आधारित फिल्म शतक

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के साथ उनकी कैबिनेट के सहयोगियों ने भी रायपुर में फिल्म शतक देखी।

2 min read
Google source verification
Shatak

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 26 फरवरी को राजधानी रायपुर (Raipur) स्थित जोरा मॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म शतक (Shatak) देखी।

Shatak

वीर सावरकर (Veer Savarkar) की पुण्यतिथि पर फिल्म शतक देखने पहुंचे मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि आरएसएस (RSS) के राष्ट्रप्रेम, जनसेवा और समर्पण की सतत साधना का सजीव चित्रण है।

Shatak

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnu Deo Sai) ने कहा कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के तप, त्याग और दूरदर्शी विचारों से प्रारंभ हुई इस यात्रा को माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ने नई दिशा और संगठनात्मक शक्ति प्रदान की। एक शताब्दी का यह इतिहास लाखों स्वयंसेवकों के अनुशासन, समर्पण और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का जीवंत प्रमाण है।

Shatak

सीएम साय ने कहा कि संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) की प्रेरक गाथा जन-जन तक पहुंचे और नई पीढ़ी को राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरणा मिले, इस उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में इस फिल्म को टैक्स फ्री (Tax Free) करने का निर्णय लिया गया है।

Shatak

सीएम साय ने मंत्रिमंडल (Chhattisgarh Cabinet) के सहयोगियों रामविचार नेताम, केदार कश्यप, श्याम बिहारी जायसवाल, गुरु खुशवंत साहेब, टंकराम वर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े, राजेश अग्रवाल और विधायकों व जनप्रतिनिधियों के साथ फिल्म शतक देखी।