Mahashivratri:चहुंओर भोले के रंग में श्रध्दालु …..देखिये तस्वीरें…
कोटा. महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख शिवालयों में दिनभर दर्शनों के लिए श्रध्दालुओं का तांता लगा रहा।कहीं चम्बल में तैरते शिवलिंग की झाकी तो कहीं सहस्त्र शिवलिंगों के महाभिषेक के लिए श्रध्दालुओं की दिनभर कतारें लगी रही।इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से निशुल्क विवाह सम्मेलन आयोजित किए गए। कई मंदिरों में कावड़ यात्रा भी निकाली गई।