15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KiteFestival:कोटा में पहली बार काइट फेस्टिवल- सूरत-अहमदाबाद जैसा नजारा, रंग-बिरंगी पतंगों सेसजा आसमान

कोटा. ड्रैगन शेप पतंगें, विशालकाय पतंगें, लाइव बैंड, गरबा, ढोल-नगाड़े, हर घंटे लकी ड्रॉ व आकर्षक पुरस्कार। कुछ इसी तरह का नजारा रहा अग्र-आरोही अग्रवाल महिला मंच एवं श्री उम्मेद क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आयोजित काइट फेस्टिवल का। गुजरात के अंतरराष्ट्रीय काइट फेस्टिवल की झलक कोटा में भी देखने को मिली। सूरत और अहमदाबाद की तर्ज पर पहली बार कोटा शहर में भव्य काइट फेस्टिवल का आयोजन हुआ। जिसे शहरवासियों को आकर्षित किया।  उम्मेद क्लब स्टेडियम में दिनभर रंगीन, विशालकाय और आकर्षक पतंगों ने आसमान को उत्सवमय बना दिया। 

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Neeraj Gautam

Jan 12, 2026