7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: ‘चींटी भी नहीं पकड़ पाते…’ सांसद का सम्राट चौधरी पर तीखा वार के बाद पहुंची पुलिस, पप्पू यादव गिरफ्तार

Pappu Yadav News  एक चींटी तो आपसे पकड़ाता नहीं है... बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी पर तंज के कुछ ही देर बाद पटना पुलिस ने पप्पू यादव को एक 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार कर ली।   

2 min read
Google source verification

पप्पू यादव को गिरफ्तार करने पहुंची पटना पुलिस

Pappu Yadav News: "सम्राट बाबू बाढ़ के एक पूर्व विधायक के लड़के का सेक्स स्कैंडल सामने आया था, क्या आप गिरफ्तार कर लिए? रुपेश के मर्डर में आपने न्याय कर दिया? अगर है हिम्मत तो न्याय कर दीजिए। सम्राट बाबू से एक आग्रह और करेंगे... एक धनंजय सिंह का बेटा है... सीनियर एसपी पर गोली चलाई थी, उसको गिरफ्तार कर लीजिए… तो खोदा पहाड़ निकली चुहिया… एक चींटी तो आपसे पकड़ाता नहीं है।" पप्पू यादव के इस बयान के कुछ ही देर के बाद सम्राट चौधरी की पुलिस शुक्रवार (06 फरवरी, 2026) की रात में पप्पू यादव को एक पुराने मामले में गिरफ्तार करने उनके पटना स्थित आवास पर पहुंची। काफी विवाद के बाद पटना पुलिस उनको अपने साथ लेकर गई।

हत्यारे गिरफ्तार होते नहीं.....

सांसद पप्पू यादव ने शुरू में तो उनके साथ जाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा आधी रात को हम नहीं जायेंगे। यह कानून के खिलाफ है। पुलिस पर आरोप लगाते हुए पप्पू यादव ने कहा पटना पुलिस हमें वारंट नहीं बल्कि कुर्की लेकर गिरफ्तार करने आयी है। पटना पुलिस के गिरफ्तार करने पहुंचने पर पप्पू यादव ने एक्स पर दो-दो ट्वीट करते हुए लिखा "युवा उद्यमी सूरज बिहारी की हत्या फिर भी एक हत्यारे को न पकड़ पाने वाली बिहार पुलिस के कारण आज सूरज के पिता उद्यमी जवाहर यादव जी का देहांत हो गया. उनके हत्यारों की आरती उतारने वाली बिहार पुलिस मुझे गिरफ्तार करने पांच थाने की पुलिस लेकर पहुंची है! हम आतंकवादी हैं करो अरेस्ट।"

NEET छात्रा न्याय की लड़ाई रोकने पहुंची पुलिस

अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा , "बहुत शानदार बिहार पुलिस, हम NEET छात्रा न्याय की लड़ाई लड़े, बिहार पुलिस के पेट में दर्द हो गया. हमें गिरफ्तार करने पटना आवास पहुंच गई, लेकिन इससे पप्पू यादव न झुकेगा न चुप होगा. बेईमानों की कारगुजारियों को बेनकाब करके रहेंगे! जेल भेजो या फांसी दो पप्पू रुकेगा नहीं।"