8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : पप्पू यादव को बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में नहीं मिला बेड; स्ट्रेचर पर लेटे रहे सांसद, कॉरिडोर में हुआ इलाज

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो अस्पताल के कॉरिडोर में स्ट्रेचर पर लेते हुए हैं। सांसद के निजी सचिव का कहना है कि पीएमसीएच में सांसद को एक बेड तक उपलब्ध नहीं कराया जा सका। 

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Feb 08, 2026

PMCH में पप्पू यादव

स्ट्रेचर पर पप्पू यादव (फोटो-स्क्रीन ग्रैब)

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद बिहार के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पप्पू यादव एक अस्पताल के गलियारे में स्ट्रेचर पर लेटे हुए दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि उन्हें राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH (पटना मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल) में बेड नहीं मिला।

X पोस्ट में क्या कहा गया

सांसद के आधिकारिक X अकाउंट से एक पोस्ट में सिस्टम पर सवाल उठाया गया। टीम पप्पू यादव द्वारा किये पोस्ट में लिखा गया, "अगर एक सीनियर सांसद को भी बेड नहीं मिल सकता, तो आम नागरिकों का क्या हाल होगा? यह समझा जा सकता है कि जब पप्पू यादव इस अन्याय को उजागर करते हैं, तो सत्ता में बैठे लोगों को परेशानी होती है।"

कोर्ट के आदेश के बाद हिरासत

पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात 12 बजे 31 साल पुराने एक मामले में कोर्ट के आदेश पर उनके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और बेउर जेल ले जाया गया। वहां जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए PMCH रेफर किया गया। इसी दौरान बेड न मिलने का मामला सामने आया।

पप्पू यादव के निजी सचिव का आरोप

सांसद के निजी सचिव का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बाद पप्पू यादव को बेऊर जेल से वापस PMCH लाया गया, जहां उन्हें वार्ड में शिफ्ट ना कर कोरिडोर में आधे घंटे से रखा गया। कोई सुध लेने वाला नहीं था, सुप्रीटेंडेंट फोन रिसीव नहीं किए। सांसद को कोई सुविधा नहीं दी गई। क्या एक सांसद के साथ इस तरह का सुलूक न्यायसंगत है?

गिरफ्तारी के दौरान तबीयत बिगड़ी

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान उनकी तबीयत भी बिगड़ गई थी और वे कुछ देर के लिए बेहोश भी हो गए थे। बाद में पुलिस उन्हें ले गई। कोर्ट ले जाते समय उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्हें नहीं पता कि आगे क्या होगा।

समर्थकों का विरोध प्रदर्शन

गिरफ्तारी की खबर सुनते ही समर्थकों ने अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कई जगहों पर नारे लगाए गए। आरा से मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और पुतला जलाने की खबरें भी आईं।

रविवार को कांग्रेस के कार्यकर्ता भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पटना के सदाकत आश्रम के बाहर इकट्ठा होकर सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई उन मुद्दों की वजह से की गई है जिन्हें वह हाल ही में उठा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि आंदोलन जारी रहेगा।