8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘CM की चुप्पी खतरनाक…’ 17 रेप और मर्डर की लिस्ट जारी कर तेजस्वी यादव ने बोला हमला

Bihar News: तेजस्वी यादव ने बिहार में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर मुख्यमंत्री और सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अराजकता का माहौल है और अपराधियों को सत्ता में बैठे लोगों का संरक्षण मिल रहा है।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Feb 08, 2026

tejashwi yadav

RJD नेता तेजस्वी यादव (Photo-ANI)

Bihar News: बिहार के दरभंगा में छह साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के बाद बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा पोस्ट लिखकर राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने राज्य में रेप और हत्या के 17 हालिया मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि पीड़ितों और गरीबों की बात नहीं सुनी जा रही है और सरकार की चुप्पी स्थिति को और भी खतरनाक बना रही है।

दरभंगा की घटना का जिक्र

तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट की शुरुआत दरभंगा की घटना से की। उन्होंने कहा कि बिहार के दरभंगा में 6 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म बाद नृशंस हत्या कर दी गई है। उनके मुताबिक ऐसी घटनाएं बताती हैं कि व्यवस्था कमजोर पड़ी है और लोगों का भरोसा टूट रहा है।

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कम दोष सिद्धि दर और गंभीर मामलों में कार्रवाई की रफ्तार पर सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि लगातार हो रही ज्वलंत घटनाओं के बावजूद सरकार का रवैया संतोषजनक नहीं दिखता और मुख्यमंत्री की अनभिज्ञता के चलते जनता अब सड़कों पर उतर चुकी है।

अराजकता का माहौल

तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रदेश में चारों ओर अव्यवस्था का वातावरण बन गया है। विधि व्यवस्था चरमरा गई है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में जनता पीस रही है।

घटनाओं की सूची पेश की

अपने पोस्ट में उन्होंने हाल के दिनों की कई वारदातों का जिक्र करते हुए एक सूची जारी की। इनमें पटना में छात्रा की हत्या, मधेपुरा, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, कैमूर, मुंगेर, सुपौल, मोतिहारी, कटिहार, सोनपुर और छपरा जैसी जगहों का उल्लेख किया गया। उनका कहना है कि ये सिर्फ उदाहरण हैं, पूरी तस्वीर इससे भी बड़ी है।

  • पटना में NEET छात्रा की दुष्कर्म उपरांत हत्या
  • मधेपुरा में महिला की दुष्कर्म उपरांत हत्या
  • खगड़िया में 4 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म उपरांत हत्या
  • मुजफ्फरपुर में महिला की अपहरण बाद हत्या
  • गोपालगंज में छेड़खानी का विरोध करने पर युवती की हत्या
  • कैमूर में 14 वर्षीय किशोरी की हत्या
  • मुंगेर महिला की हत्या
  • सुपौल में महिला की हत्या
  • मोतिहारी में युवती की हत्या
  • कटिहार में महिला की संदिग्ध हत्या
  • सोनपुर में महिला की हत्या
  • मुजफ्फरपुर में पांच वर्ष की मासूम से रेप
  • गोपालगंज के भोरे में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
  • मधेपुरा के सिंहेश्वर में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप
  • मोतिहारी में युवती पर बदमाशों ने किया एसिड अटैक
  • गोपालगंज में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म
  • छपरा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप

मुख्यमंत्री पर सीधा निशाना

तेजस्वी यादव ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी के संरक्षण में बलात्कारी, हत्यारे और अपराधी बेखौफ हो गए हैं। यहां तक ​​कि खुद सरकार के मंत्री भी खुलेआम इन सरकारी संरक्षण वाले अपराधों को मान रहे हैं। राज्य में अराजकता और अव्यवस्था की स्थिति बहुत चिंताजनक है और मुख्यमंत्री की चुप्पी खतरनाक और आपराधिक है।