
वृंदावन में सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार (फोटो- सोशल मीडिया)
वृंदावन में बुधवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सबका ध्यान खींचा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अपने परिवार के साथ बिना किसी तामझाम, सिक्योरिटी या VIP प्रोटोकॉल के वृंदावन की सड़कों पर घूमते दिखे। निशांत कुमार न तो किसी लग्जरी कार में थे और न ही उनके साथ कोई बॉडीगार्ड था। उन्हें साधारण चप्पल पहनकर ई-रिक्शा में मंदिरों में जाते देखा गया।
निशांत कुमार कि यह यात्रा पूरी तरह से निजी और आध्यात्मिक थी। वो अपने परिवार के साथ वृंदावन पहुंचे और वहां के कई मंदिरों में गए। उन्हें मंदिर परिसर और तंग गलियों में किसी आम भक्त की तरह घूमते देखा गया। कोई शोर-शराबा नहीं था, न ही किसी को उनके VIP होने का आभास हुआ। उनका व्यवहार बहुत ही सरल और सादगी भरा था।
आमतौर पर, मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्यों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाती है और वृंदावन में भी नेताओं या उनके परिवारों के दौरे के दौरान अक्सर भारी सुरक्षा और काफिले देखे जाते हैं। लेकिन निशांत कुमार की यात्रा पूरी तरह से अलग थी। कोई पुलिस एस्कॉर्ट नहीं था, कोई बॉडीगार्ड नहीं था और कोई सुरक्षा घेरा नहीं था। तंग गलियों में, उन्होंने महंगी कारों के बजाय ई-रिक्शा से यात्रा करना पसंद किया।
चप्पल और साधारण कपड़े पहनकर, वह आम लोगों के साथ इतने घुल-मिल गए कि कई लोग उन्हें पहचान भी नहीं पाए। वृंदावन में उन्होंने अपने परिवार के साथ कई मंदिरों में दर्शन किया, पूजा-अर्चना की और यमुना नदी के किनारे कुछ शांतिपूर्ण पल बिताए। ई-रिक्शा में उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
गौरतलब है कि 20 जुलाई 1975 को जन्मे नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार आमतौर पर सार्वजनिक मंचों और राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहते हैं। वे बहुत कम मौकों पर सार्वजनिक रूप से नजर आते हैं और निजी जीवन में सादगी पसंद करते हैं। राजनीति में उनकी सक्रियता को लेकर समय-समय पर अटकलें जरूर लगती रही हैं, लेकिन उन्होंने अब तक खुद को इससे अलग ही रखा है।
इधर, जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बिहार CM के बेटे निशांत कुमार के वृंदावन जाने पर कहा "अच्छी बात है अगर वो वृंदावन गए हैं। उन्हें पहले जाना चाहिए था...हम इन जगहों पर पहले घूम चुके हैं। उन्होंने अब घूमना चालू किया है। पहले घूमे होते तो अब कहीं और उनके चेहरे पर तेजी झलकती। अच्छी बात है अगर वह वृंदावन गए हैं।"
Published on:
04 Feb 2026 03:22 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
