1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘नीतीश कुमार को कुछ याद ही नहीं रहता’ तेजस्वी यादव ने अपराध के मुद्दे पर सीएम को घेरा, बोले- BJP के दबाव में…

बिहार की कानून-व्यवस्था को बर्बाद बताते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अपराधियों का राज है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इतने कमजोर हो गए हैं कि उन्हें राज्य की हालत याद भी नहीं है।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Feb 25, 2026

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में इन दिनों अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर संग्राम छिड़ा हुआ है। कार्यवाही के बाद बिहार विधानसभा के बाहर मीडिया से बात करते हुए राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA पर तीखा हमला बोला। उन्होंने नीतीश कुमार को एक कमजोर मुख्यमंत्री बताया। तेजस्वी ने साफ कहा कि बिहार में सरकार का भरोसा खत्म हो चुका है और अपराधी सत्ता के संरक्षण में राज कर रहे हैं।

हर दिन मर्डर, रेप और शूटिंग - तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा, "बिहार में क्राइम दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। हर दिन सरेआम मर्डर, रेप और शूटिंग हो रही है। यह इस बात का सबूत है कि सरकार का भरोसा पूरी तरह खत्म हो चुका है। अपराधी बेलगाम हैं क्योंकि उन्हें सरकार का खुला संरक्षण मिला हुआ है।" उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा हालात में आम लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

नीतीश की पकड़ पर सवाल

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम करने के तरीके और उनकी सक्रियता की भी तीखी आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार अब न सिर्फ राजनीतिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी कमजोर हो गए हैं। तेजस्वी ने कहा, "नीतीश कुमार अब बहुत कमजोर हो गए हैं। उन्हें यह भी याद नहीं है कि राज्य में क्या हो रहा है और क्या नहीं।" प्रशासन पर उनकी पकड़ ढीली हो गई है और बिहार के लोग इसका नतीजा भुगत रहे हैं।

गृह विभाग पर निशाना

तेजस्वी यादव ने गठबंधन के भीतर की खींचतान पर भी रोशनी डाली। उन्होंने गृह विभाग को लेकर BJP और जेडीयू के बीच रिश्तों पर कमेंट करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने पूरे करियर में गृह विभाग कभी किसी दूसरी पार्टी को नहीं दिया। लेकिन अब वे इतने मजबूर हो गए हैं कि उन्हें यह ज़रूरी डिपार्टमेंट BJP को सौंपना पड़ा है। तेजस्वी के मुताबिक, यह इस बात का सबूत है कि मुख्यमंत्री अब पूरी तरह से BJP के दबाव में काम कर रहे हैं।

अमित शाह के दौरे पर हमला

तेजस्वी यादव ने न सिर्फ राज्य बल्कि केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। तेजस्वी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल के तीन दिन के दौरे को चुनावी स्टंट बताया। उन्होंने कहा कि यह दौरा सिर्फ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए माहौल बनाने के लिए किया जा रहा है। ग्लोबल आर्थिक हालात और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा कि देश का रुपया लगातार कमजोर हो रहा है और सरकार के पास इसे ठीक करने का कोई पक्का प्लान नहीं है। है।

बिहार में क्रिमिनल डिसऑर्डर

सरकार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अब लॉ एंड ऑर्डर नहीं, बल्कि क्रिमिनल डिसऑर्डर हो रहा है। चाहे मुख्यमंत्री हों या दोनों डिप्टी डिप्टी सीएम (सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा), कोई भी बढ़ते क्राइम की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। तेजस्वी ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द ही क्रिमिनल्स पर लगाम नहीं लगाई तो RJD सड़क से लेकर सदन तक अपना आंदोलन तेज करेगी।