1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव: NSUI का कब्जा, शांतनु अध्यक्ष और खुशी बनी महासचिव

पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव को लेकर काउंटिंग के दौरान  प्रेसिडेंट पद के निर्दलीय प्रत्याशी रिंकल यादव ने काउंटिंग के दौरान शनिवार की देर रात जमकर हंगामा भी किया। जिसके बाद पुलिस की मदद से रिंकल यादव को काउंटिंग सेंटर से बाहर निकाला दिया।

2 min read
Google source verification

खुशी और शांतनु। फोटो- फेसबुक पप्पू यादव

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव परिणाम शनिवार (28 फरवरी) की देर रात जारी कर दिया गया। सेंट्रल पैनल में एनएसयूआई का दबदबा रहा। अध्यक्ष और महासचिव पद पर एनएसयूआई ने कब्जा कर लिया। जबकि संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष एबीवीपी के प्रत्याशी की जीत हुई। शनिवार देर रात घोषित परिणाम में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के शांतनु शेखर और महासचिव पद पर खुशी कुमारी ने जीत हासिल की। जबकि निर्दलीय शिफत फैज उपाध्यक्ष बनीं। संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के अभिषेक कुमार और कोषाध्यक्ष पर हर्ष वर्धन की जीत हुई। देर रात विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंप दिए गए। छात्रसंघ के चुनाव में सबसे ज्यादा वोटिंग पटना वीमेंस कॉलेज में 53.03 फीसद हुई। जबकि सबसे कम मगध महिला कॉलेज में 21.72 फीसद वोटिंग हुई।

पांच में दो पद पर महिला का कब्जा

 पांच प्रमुख पदों में दो पर महिला और तीन पर पुरुषों का वर्चस्व रहा। चुनाव परिणाम को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पोस्ट पर लिखा ‘PUSU में NSUI की प्रचंड जीत NEET छात्रा को न्याय दिलाने की जिद का प्रतिफल है!’ वोटिंग के दौरान पटना साइंस कॉलेज में गोली चली। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। फायरिंग किसने की इसे लेकर जांच चल रही है।

किसे कितने वोट मिले

शांतनु (अध्यक्ष) को 2896 वोट मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी छात्र जदयू के प्रिंस कुमार को 1400 और एबीवीपी प्रत्याशी अनुष्का कुमारी को 924 वोट मिले। पिछले चुनाव में एबीवीपी का अध्यक्ष पद पर कब्जा था जो कि इस चुनाव में तीसरे स्थान पर खिसक गईं। महासचिव खुशी कुमारी को 2164 वोट मिले। जबकि छात्र राजद के प्रत्युष राज को 1611 मत के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष शिफत फैज को 1571 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर अभिषेक कुमार 2143 वोट मिले। जबकि उसके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई के मो. मुनव्वर आजम को 1751 वोट मिले। कोषाध्यक्ष बने एबीवीपी के हर्षवर्धन को 1519 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अभिषेक कुमार को 1429 वोट मिले।

रिंकल यादव ने देर रात किया हंगामा

प्रेसिडेंट पद के निर्दलीय प्रत्याशी रिंकल यादव ने काउंटिंग के दौरान शनिवार की देर रात जमकर हंगामा भी किया। जिसके बाद पुलिस की मदद से रिंकल यादव को काउंटिंग सेंटर से बाहर निकाला दिया गया। रिंकल यादव का आरोप था कि काउंटिंग में पारदर्शिता नहीं बरती गई।

किस कॉलेज में कितनी वोटिंग हुई?

पटना लॉ कॉलेज 50.66 फीसद वोटिंग
पटना साइंस कॉलेज45.7 फीसद वोटिंग
पटना कॉलेज 31.36 फीसद वोटिंग
बीएन कॉलेज 21.2 फीसद वोटिंग
पटना वीमेंस कॉलेज53.03 फीसद वोटिंग
मगध महिला कॉलेज 21.72 फीसद वोटिंग