30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना, May 30, 2026

Bihar Politics: ‘फोर्स भेजकर खाली करा लो’, 10 सर्कुलर रोड पर सरकार को राबड़ी की खुली चुनौती

Bihar Politics पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए भवन निर्माण विभाग ने अंतिम नोटिस जारी किया है, जिससे बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।

RJD नेता राबड़ी देवी का सरकारी आवास खाली करना होगा

RJD नेता राबड़ी देवी का सरकारी आवास खाली करना होगा (Photo-IANS)

Bihar Politics “फोर्स भेजकर खाली करा लो…” 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने से जुड़े सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को खुली चुनौती देते हुए यह बात कही। शुक्रवार को भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के बाद बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। शनिवार को राबड़ी देवी ने दो टूक कहा कि वह बंगला खाली नहीं करेंगी। यदि सरकार आवास खाली कराना चाहती है, तो फोर्स भेजकर खाली करवा ले। राबड़ी देवी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने स्पष्ट और कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन हमेशा नियमों एवं कानून के दायरे में रहकर काम करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बयान पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि देश और राज्य का कानून सभी के लिए समान है। कोई व्यक्ति कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो, उसे नियमों और कानूनों का पालन करना ही होगा।

सरकारी आवास सियासी विवाद

सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम के नाम पर आवंटित कर दिया है। राबड़ी देवी वर्ष 2005 से इस आवास में रह रही हैं। बंगला खाली करने को लेकर सरकार की नई चिट्ठी के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। राबड़ी देवी के साथ-साथ उनकी पार्टी ने भी इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इससे पहले भी भवन निर्माण विभाग की ओर से उन्हें आवास खाली करने का नोटिस भेजा जा चुका है।

लालू परिवार क्यों नहीं शिफ्ट होना चाहता है नए बंगले में

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया है। यह बंगला एक बार फिर चर्चा में आ गया है और राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। कहा जाता है कि लालू परिवार इस बंगले में शिफ्ट नहीं होना चाहता। इस आवास को लेकर एक तरह की “मान्यता” जुड़ी हुई है कि जो भी नेता यहां रहा है, वह बाद में मंत्री नहीं बन पाया या उसकी राजनीतिक स्थिति कमजोर हो गई। इस कथित धारणा में भाजपा, राजद और कांग्रेस तीनों दलों के नेता शामिल बताए जाते हैं। इस बंगले में आरजेडी की ओर से पूर्व मंत्री भूपेंद्र प्रसाद वर्मा और शमीम अहमद रह चुके हैं। वहीं, बीजेपी के पूर्व मंत्री चंद्र मोहन राय, पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा और पूर्व मंत्री रामसूरत राय भी इस आवास में रह चुके हैं, परन्तु उनमें से कोई दोबारा मंत्री नहीं बन सका।

राबड़ी देवी को मिला 39 हार्डिंग रोड

10 सर्कुलर रोड स्थित आवास की जगह अब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया है। सुविधा की दृष्टि से यह एक काफी बड़ा दो मंजिला बंगला है, जिसमें नीचे और ऊपर दोनों मंजिलों पर तीन-तीन कमरे हैं। इसके अलावा इसमें विशाल कार्पेट एरिया और एक बड़ा बगीचा भी शामिल है। यह नया आवास राबड़ी आवास (10 सर्कुलर रोड) से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें