29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना, May 27, 2026

Bihar Politics: JDU ऑफिस पहुंचे RJD विधायक बोगो सिंह, निशांत कुमार से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

Bihar Politics  RJD विधायक बोगो सिंह के जेडीयू कार्यालय पहुंचने के बाद बिहार की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गईं।हालांकि, बोगो सिंह ने इस मुलाकात के बाद साफ कहा कि वह राजनीति नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र के बदहाल अस्पताल की समस्या को लेकर मिलने पहुंचे थे।

Bihar Politics

राजद विधायक बोगो सिंह

Bihar Politics राष्ट्रीय जनता दल (RJD) विधायक बोगो सिंह के जेडीयू कार्यालय पहुंचने के बाद बिहार का सियासी पारा चढ़ गया है। उनकी मुलाकात को ढाका से आरजेडी विधायक फैसल रहमान के हालिया राजनीतिक संकेतों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। जेडीयू के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि कांग्रेस और आरजेडी में जल्द बड़ी टूट हो सकती है और यह उसी की एक बानगी है।

दरअसल, RJD विधायक बोगो सिंह जेडीयू दफ्तर में चल रही जनसुनवाई के दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और सम्राट सरकार में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मिलने पहुंचे थे। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि, बोगो सिंह ने इसे सामान्य मुलाकात बताते हुए कहा कि इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। इसके बावजूद विपक्षी दल के विधायक के जेडीयू कार्यालय पहुंचने और निशांत कुमार से बातचीत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

राजनीति नहीं, अस्पताल की समस्या लेकर आया हूं’

RJD विधायक बोगो सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा, “मैं जेडीयू दफ्तर नहीं आया हूं, बल्कि स्वास्थ्य मंत्री से मिलने आया हूं। मेरे विधानसभा क्षेत्र में बने अस्पताल की हालत बेहद खराब है। उसी समस्या को लेकर मैं यहां आया था।”

उन्होंने कहा कि अस्पताल का भवन तो बन गया है, लेकिन वहां स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं और लोगों को इलाज के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने निशांत कुमार से मुलाकात की।

बोगो सिंह ने बताया कि अस्पताल निर्माण के लिए उन्होंने अपनी जमीन सरकार को दी थी। उस जमीन पर अस्पताल भी बना, लेकिन आज उसकी स्थिति काफी खराब हो चुकी है। ऐसे में उन्होंने निशांत कुमार से अस्पताल की व्यवस्था सुधारने और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने की मांग की।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें