29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना, May 25, 2026

होटल में पिता के सामने बेटी से छेड़खानी! FIR के बाद आरोपी की धमकी, कहा- केश लड़ने पटना ही न आयेगा

पटना के एक होटल में पॉलिटेक्निक परीक्षा देने आई युवती से छेड़खानी का आरोप लगा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल में छापेमारी कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया। मामले में मुख्य आरोपी सत्येंद्र गिरफ्तार, जबकि दो अन्य फरार हैं।

patna hotel molestation case

पीड़िता के पिता

बेगूसराय की रहने वाली एक युवती अपने पिता के साथ पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने पटना आई थी। परीक्षा देने के बाद दोनों शनिवार रात करीब 11 बजे पटना के कालिकेट हिडेन विला होटल में कमरा लेकर रुके थे। आरोप है कि आधी रात होटल का एक स्टाफ कमरे में घुस आया और युवती का हाथ पकड़कर उसे खींचने लगा। युवती के विरोध की आवाज सुनकर पिता की नींद खुल गई। पिता के जागते ही आरोपी स्टाफ वहां से भाग निकला।

पीड़िता के पिता ने पत्रकारों को बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने बगल के कमरे में ठहरे अपने भतीजे को इसकी जानकारी दी और फिर रुपसपुर थाने को सूचना दी। इस घटना की सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल में छापेमारी के दौरान शराब पी रहे चार लड़कों और दूसरे राज्यों की चार लड़कियों को हिरासत में लिया। बाद में सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी सत्येंद्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

क्या है मामला

बेगूसराय निवासी एक युवती के पिता अपनी बेटी की पॉलिटेक्निक परीक्षा दिलाने पटना आए थे। परीक्षा खत्म होने के बाद रात में वे रूपसपुर थाना क्षेत्र स्थित कालिकेट हिडेन विला होटल के कमरा नंबर 103 में रुके थे।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सो गए थे, जबकि उनकी बेटी जाग रही थी। कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक नहीं था। आरोप है कि रात करीब 12:48 बजे नशे की हालत में होटल स्टाफ सत्येंद्र कुमार कमरे में घुस आया। पिता ने बताया कि बेटी की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि आरोपी उनकी बेटी का हाथ पकड़े हुए है। उन्होंने उससे पूछा, “क्या बात है, कौन हो तुम और कमरे में कैसे आ गए?” इस पर आरोपी ने कहा, “बेल बजा रहे थे, तो दरवाजा क्यों नहीं खोला?” इसके बाद वह लड़की के बारे में पूछताछ करने लगा।

पटना होटल में युवती से छेड़खानी, आरोपी स्टाफ गिरफ्तार

पीड़िता के पिता ने कहा, “अगर आप लोगों को लड़की को लेकर कोई संदेह था, तो कमरा बुक करते समय आधार कार्ड का सत्यापन कर सकते थे। आधी रात को कमरे में घुसकर इस तरह की हरकत करने की क्या जरूरत थी?”उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिसे देखकर आरोपी वहां से भाग निकला। बाद में उन्होंने घटना की जानकारी पास में ठहरे अपने भतीजे को दी। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल के सभी कमरों की जांच की। जांच के दौरान चार लड़कियां और चार लड़के शराब पीते हुए मिले।

केश लड़ने पटना ही न आयेगा

पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी उन्हें फोन कर धमकी दे रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी कहता है, “पटना में क्या कर रहे हो? जल्द से जल्द बेगूसराय लौट जाओ।”पिता के अनुसार, आरोपी केस वापस लेने का दबाव भी बना रहा है। वह धमकी देते हुए कहता है, “अगर केस लड़ने पटना आओगे, तो देखेंगे तुम्हें कौन बचाता है।”

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें