29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना, May 25, 2026

होटल में पिता के सामने बेटी से छेड़छाड़ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- बेटियां सुरक्षित नहीं तो पिता को हथियार दे सरकार

पटना के होटल हाईडेन में छात्रा के साथ हुई घटना पर पप्पू यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो हर पिता को हथियार का लाइसेंस दे देना चाहिए। उन्होंने होटल को ध्वस्त कर संचालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग भी की।

purnia mp pappu yadav

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव (Photo- Facebook)

पटना के रूपसपुर स्थित होटल हाईडेन में एक पिता के सामने छात्रा के साथ हुई शर्मनाक घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला सामने आने के बाद विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर सरकार बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकती, तो हर पिता को हथियार का लाइसेंस दे देना चाहिए। पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा, “पटना के होटल हिडेन विला में एक बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश हुई। इस होटल को तत्काल ध्वस्त किया जाए और इसके संचालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।”

क्या है मामला

बेगूसराय निवासी एक युवती के पिता अपनी बेटी की पॉलिटेक्निक परीक्षा दिलाने पटना आए थे। परीक्षा खत्म होने के बाद रात में वे रूपसपुर थाना क्षेत्र स्थित कालिकेट हिडेन विला होटल के कमरा नंबर 103 में रुके थे। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सो गए थे, जबकि उनकी बेटी जाग रही थी। कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक नहीं था। आरोप है कि रात करीब 12:48 बजे नशे की हालत में होटल स्टाफ सत्येंद्र कुमार कमरे में घुस आया। पिता ने बताया कि बेटी की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि आरोपी उनकी बेटी का हाथ पकड़े हुए है। उन्होंने उससे पूछा, “क्या बात है, कौन हो तुम और कमरे में कैसे आ गए?” इस पर आरोपी ने कहा, “बेल बजा रहे थे, तो दरवाजा क्यों नहीं खोला?” इसके बाद वह लड़की के बारे में पूछताछ करने लगा।

पीड़िता के पिता ने कहा, “अगर आप लोगों को लड़की को लेकर कोई संदेह था, तो कमरा बुक करते समय आधार कार्ड का सत्यापन कर सकते थे। आधी रात को कमरे में घुसकर इस तरह की हरकत करने की क्या जरूरत थी?”उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिसे देखकर आरोपी वहां से भाग निकला। बाद में उन्होंने घटना की जानकारी पास में ठहरे अपने भतीजे को दी। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल के सभी कमरों की जांच की। जांच के दौरान चार लड़कियां और चार लड़के शराब पीते हुए मिले।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें