4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना, Jun 04, 2026

खान सर कोचिंग विवाद में नया ट्विस्ट, फायरिंग से इनकार के बीच बंदूक लोड करते दिखा ड्राइवर, वीडियो वायरल

खान सर कोचिंग विवाद में वायरल वीडियो से नया मोड़ आ गया है। वीडियो में दो लोग हवाई फायरिंग करते दिख रहे हैं, जिनमें एक को खान सर का ड्राइवर बताया जा रहा है। पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

irna-israel war, khan sir coaching video, खान सर

खान सर (फोटो- Khan Sir Instagram)

खान सर की कोचिंग के बाहर हुए हमले और तोड़फोड़ के मामले के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है। वायरल वीडियो में दो लोग बंदूक में गोली लोड कर हवाई फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले दोनों व्यक्तियों में से एक की पहचान खान सर के ड्राइवर के रूप में हुई है। हालांकि, इस वीडियो और उसमें दिख रही गतिविधियों को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

हालांकि, वायरल हो रहे वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। इसके बावजूद इस वीडियो ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है और एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। वीडियो सामने आने के बाद खान सर भी सवालों के घेरे में आ गए हैं। साथ ही, इस वीडियो ने मामले की जांच और पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल वीडियो ने बदला पूरा मामला

मंगलवार रात हुए बवाल के बाद खान सर ने दावा किया था कि उनकी कोचिंग के बाहर 8 से 10 राउंड फायरिंग और तोड़फोड़ की घटना हुई है। हालांकि, कुछ घंटों बाद उन्होंने अपने बयान से पलटते हुए फायरिंग की बात से इनकार कर दिया। उनके बदले हुए बयान के बाद घटना को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे थे।

खान सर के शुरुआती आरोपों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद और उनके दो सहयोगियों, अभिषेक व गौरव, को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन गुरुवार सुबह से वायरल हो रहे वीडियो ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। साथ ही, इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की जांच और कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

गार्ड से मारपीट के बाद बढ़ा था विवाद

इस पूरे विवाद की शुरुआत खान सर की कोचिंग के सुरक्षाकर्मी (गार्ड) के साथ हुई मारपीट से हुई थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने कोचिंग परिसर में घुसकर गार्ड के साथ मारपीट की, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और विवाद के सभी पहलुओं के साथ-साथ इसके पीछे की संभावित साजिश की भी पड़ताल कर रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें