4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना, Jun 03, 2026

बिहार : शूटर गोविंद शर्मा की हत्या का सामने आया सच, मर्डर से जुड़ा जमीन, ज्वेलरी और अफेयर का कनेक्शन

मुजफ्फरपुर के शूटर गोविंद शर्मा हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। उनकी पत्नी रीना ने नगर थाने में दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया है कि हत्या के पीछे प्रेम संबंध, करोड़ों की संपत्ति और जमीन कारोबार से जुड़ी बड़ी साजिश है।

notorious criminal govind sharma

कुख्यात शार्प शूटर गोविंद शर्मा की हत्या

बिहार के मुजफ्फरपुर के शूटर गोविंद शर्मा हत्याकांड में बुधवार को नया मोड़ सामने आया है। गोविंद की पत्नी रीना ने नगर थाने में दर्ज एफआईआर में दावा किया है कि उनके पति की हत्या प्रेम संबंध, करोड़ों की संपत्ति और जमीन विवाद को लेकर की गई है। उन्होंने इस हत्या में पटना की एक लड़की और गोविंद के कारोबारी मित्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने पति के पूर्व सहयोगी रहे बबलू चौधरी पर भी हत्या में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। एफआईआर में यह भी कहा गया है कि गोविंद शर्मा की हत्या के बाद बबलू चौधरी ने एक ऑडियो जारी कर हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था।

प्रेम और संपत्ति विवाद का आरोप

गोविंद की पत्नी रीना की ओर से थाने में दिए गए आवेदन में पटना निवासी जैस्मिन परवीन, कारोबारी साझेदार ओंकार सिंह और पूर्व सहयोगी बबलू चौधरी समेत अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। रीना के आवेदन के अनुसार, गोविंद शर्मा और जैस्मिन परवीन के बीच लंबे समय से करीबी संबंध थे। गोविंद ने जैस्मिन को करीब 70 से 75 लाख रुपये की ज्वेलरी, पटना में दो फ्लैट और एक महंगी कार गिफ्ट की थी। लेकिन जब गोविंद को यह पता चला कि जैस्मिन उसके विरोधियों के संपर्क में है, तो वह नाराज हो गया और अपने सभी गिफ्ट वापस मांगने लगा। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और जैस्मिन ने उससे दूरी बना ली।

आरोप है कि इस दौरान जैस्मिन ने गोविंद को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी। इसके साथ ही एफआईआर में जमीन कारोबार से जुड़े विवाद का भी उल्लेख किया गया है। गोविंद शर्मा और ओंकार सिंह लंबे समय से जमीन के कारोबार में साझेदार थे। जेल जाने से पहले गोविंद ने एक जमीन में निवेश किया था, जिसमें ओंकार सिंह का भी पैसा लगा था। जेल से बाहर आने के बाद दोनों के बीच हिसाब-किताब को लेकर विवाद पैदा हो गया।

एफआईआर में गाड़ी विवाद और हत्या साजिश के आरोप

गोविंद की पत्नी रीना ने एफआईआर में ओंकार के भाई का भी नाम दर्ज कराया है। रीना के अनुसार ओंकार के भाई के साथ फॉर्च्यूनर और एसयूवी को लेकर तनाव चल रहा था। गोविंद उस गाड़ी को अपने नाम ट्रांसफर करवाना चाहता था, जिसका वह विरोध कर रहा था।

रीना ने एफआईआर में बाबुल चौधरी पर भी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, बाबुल चौधरी पहले गोविंद का सहयोगी था, लेकिन बाद में दोनों के बीच अनबन हो गई और वह अलग हो गया। इसके बाद से वह गोविंद पर कई बार हत्या के प्रयास में शामिल रहा। बताया गया है कि हत्याकांड के कुछ घंटों बाद बाबुल ने एक ऑडियो जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें