kal ka mausam (photo-AI)
Kal Ka Mausam: बिहार में मॉनसून की विदाई होते ही मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सुबह के समय हल्का कुहासा छा जाता है, जबकि दोपहर में आंशिक बादल के बीच हल्की धूप निकल रही है। शाम के समय ठंडी हवा का असर महसूस होने लगता है। हालांकि, यह ठंड अभी शुरुआती दौर में है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल ठंड का असर सामान्य से लगभग दो हफ्ते पहले शुरू हो सकता है और इसकी अवधि भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) और पटना के स्थानीय मौसम केंद्र के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, 20 अक्टूबर यानी दिवाली के दिन राज्य का अधिकांश भाग साफ और सुखद रहेगा। बारिश या घने बादलों की संभावना नन के बराबर है। दिन में हल्की धूप और रात में ठंडी हवा पूरे बिहार में दिवाली के जश्न को और आनंदमय बनाएगी। सुबह और देर शाम हल्की धुंध हो सकती है, लेकिन घना कोहरा नहीं रहेगा।
राज्य के कुछ दक्षिणी और सीमांत जिलों में हल्की बारिश या छींटों की संभावना बनी हुई है। भागलपुर, कैमूर, सासाराम और गया में बादलों का आंशिक जमाव रहने से हल्की बूंदाबाँदी का मौका हो सकता है। हालांकि यह कोई भारी बारिश नहीं होगी। बाकी अधिकांश जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा।
आईएमडी के अनुसार, इस बार ला-नीना की परिस्थितियां बनने के कारण वैश्विक मौसम सामान्य से ठंडा रहने वाला है। गंगा मैदानी और मध्य भारत के क्षेत्रों में नवंबर से फरवरी तक सर्दी बनी रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 2010 के बाद यह सर्दी सबसे भीषण हो सकती है। इसके साथ ही, इस बार सामान्य से अधिक बारिश देखने को मिल सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ भी मौसम को प्रभावित करेंगे।
Updated on:
19 Oct 2025 05:31 pm
Published on:
19 Oct 2025 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग