29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना, May 27, 2026

Bihar TRE-4: बिहार में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, टीआरई-4 जुलाई में

बिहार में टीआरई-4 के तहत करीब 20 हजार शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया जुलाई से शुरू होने की संभावना है। शिक्षा विभाग इसकी तैयारी अंतिम चरण में कर रहा है और जुलाई में इसका नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

mithilesh tiwari controversy

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

Bihar TRE-4:बिहार में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) की प्रक्रिया जुलाई से शुरू होगी। इसके तहत सरकार करीब 20 हजार शिक्षकों की बहाली करने की तैयारी में है। शिक्षा विभाग की ओर से इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि टीआरई-4 का नोटिफिकेशन किसी भी हाल में जुलाई में जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर सभी आवश्यक निर्देश विभाग को दे दिए गए हैं।

हालांकि, मंत्री ने शिक्षकों की सटीक संख्या स्पष्ट नहीं की और केवल इतना कहा कि “पर्याप्त और उचित संख्या में बहाली” की जाएगी। माना जा रहा है कि जुलाई में नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और इसी वर्ष परीक्षा कराने की दिशा में काम किया जाएगा। इससे पहले शिक्षा विभाग स्कूलों से विषयवार रिक्तियों और शिक्षकों की आवश्यकता पर रिपोर्ट मंगा चुका है।

हर साल 20 हजार शिक्षकों की बहाली

शिक्षा विभाग ने शुरुआती स्तर पर टीआरई-4 के माध्यम से लगभग 46 हजार शिक्षकों की भर्ती करने की योजना बनाई थी। हालांकि, सरकार ने अब इसे चरणबद्ध (फेज-वाइज) तरीके से लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रतिवर्ष करीब 20 हजार शिक्षकों की नियमित बहाली की जाएगी, जो हर साल जुलाई में आयोजित होगी।

अधिकारियों के अनुसार, इस व्यवस्था से स्कूलों में विषयवार और आवश्यकता आधारित पदों का बेहतर आकलन संभव हो सकेगा, जिससे भर्ती प्रक्रिया अधिक प्रभावी और व्यवस्थित होगी।

नियमित भर्ती रणनीति लागू

बिहार सरकार ने अगले पांच वर्षों में एक लाख शिक्षकों की बहाली का लक्ष्य निर्धारित किया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि एक साथ बड़ी संख्या में नियुक्ति करने के बजाय प्रतिवर्ष नियमित बहाली से व्यवस्था अधिक संतुलित बनी रहेगी। इससे नए अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा और पुराने अभ्यर्थियों को भी बार-बार मौका मिल सकेगा। साथ ही, आवश्यकतानुसार नियुक्ति प्रक्रिया को भी बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा। इस तरह सरकार ने शिक्षक बहाली को एक नियमित प्रक्रिया के रूप में लागू करने की रणनीति तैयार कर ली है, जिसके तहत अगले पांच वर्षों में एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति का लक्ष्य रखा गया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें