29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना, May 26, 2026

बिहार में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत: 4 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rain Alert Bihar Weather: बिहार में जारी जानलेवा गर्मी और लू के थपेड़ों से अब जनता को बड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 27, 28, 29 और 30 मई को पटना समेत पूरे बिहार में झमाझम बारिश, वज्रपात और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। 

Bihar Weather

बिहार में कुछ जिलों में कल से होगी बारिश । फोटो-ANI

Rain AlertBihar Weather: बिहार में पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप, लू और उमस भरी गर्मी झेल रहे हैं लोगों को आखिरकार कुछ राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 27 मई से 30 मई तक लगातार चार दिनों के लिए पूरे राज्य में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम के इस बदलाव से राज्य के तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट आ सकती है।

27 मई को 22 जिलों में आंधी-पानी का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और ट्रफ लाइन के कारण 27 मई से राज्य में पुरवा हवा का प्रवाह बहुत तेजी से बढ़ेगा। जिसकी वजह से बुधवार (27 मई) को उत्तर और पूर्वी बिहार के लगभग 22 जिलों में मौसम पूरी तरह बदल जाएगा।

पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय और लखीसराय जिले में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी चलने और मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, राजधानी पटना, गया, नालंदा और जहानाबाद में उमस के साथ हल्के बादल छाए रहेंगे।

28 मई को आंधी-तूफान की रफ्तार होगी तेज

गुरुवार यानी 28 मई को राज्य में आंधी-पानी का दायरा और अधिक बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इस दिन के लिए विशेष चेतावनी जारी की है क्योंकि आंधी की रफ्तार कई जगहों पर 50 किमी प्रति घंटे से भी अधिक हो सकती है।

उत्तर बिहार के जिलों के साथ-साथ दक्षिण-पूर्वी बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर में भी मौसम काफी आक्रामक रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली को लेकर लोगों से सतर्क रहने को कहा है। दोपहर के बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने और उसके बाद गरज के साथ बौछारें पड़ने की पूरी संभावना जताई गई है।

29 मई को बिहार के अधिकांश जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के चार दिनों के इस वेदर चार्ट में 29 मई का दिन सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जा रहा है। इस दिन दक्षिण-पश्चिम बिहार के कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद के कुछ इलाकों को छोड़कर सूबे के लगभग 24 से अधिक जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दिन कई जिलों में एकाध जगहों पर भारी वर्षा भी दर्ज की जा सकती है। पटना, मुजफ्फरपुर, गया, बेगूसराय और भागलपुर जैसे बड़े शहरों में मूसलाधार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो सकती है। दिन भर आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और धूप से पूरी तरह से निजात मिल जाएगी।

30 मई को सुहावना बना रहेगा मौसम

30 मई को आंधी और तूफान की तीव्रता में थोड़ी कमी आएगी, लेकिन बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा। उत्तर बिहार और सीमांचल के इलाकों में मानसून पूर्व की इस बारिश का असर 30 मई की शाम तक देखा जाएगा। लगातार चार दिनों की इस बारिश और ठंडी हवाओं के कारण बिहार का औसत अधिकतम तापमान जो 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वह गिरकर 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ जाएगा, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें