
एआई जनरेटेड
MP News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पन्ना–सतना बॉर्डर पर स्थान बदल-बदल कर संचालित किए जा रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने देर रात दबिश देकर 11 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो कार, 12 मोबाइल फोन, 7 हजार नगद एवं ताश की गड्डी सहित कुल करीब 15 लाख रुपए की सामग्री जब्त की गई है।
थाना प्रभारी देवेंद्रनगर संतोष सिंह यादव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग थाना क्षेत्र के जंगलों में अलग-अलग स्थानों पर जुए का फड़ संचालित कर रहे हैं, जहां बाहर के जिलों से भी लोग पहुंचते हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने ग्राम गिरवार के पास जंगल क्षेत्र में दबिश दी।
रात के अंधेरे में लाइट की व्यवस्था कर ताश के पत्तों से जुआ खेलते 11 आरोपियों नरेन्द्र वर्मा पिता कंछेदी वर्मा (26) निवासी गिरवारा, थाना देवेंद्रनगर, भंडारी कुशवाहा पिता जमुना प्रसाद कुशवाहा (27) निवासी गिरवारा, थाना देवेंद्रनगर बलवान सिंह बुंदेला पिता स्व. स्वरूप सिंह बुंदेला (63) निवासी खगई, थाना जसो, जिला सतना, पुष्पेन्द्र कुशवाहा पिता गया प्रसाद कुशवाहा (19) निवासी आदर्श नगर घुरडांग, थाना कोलगवां, जिला सतना, ज्ञानेंद्र सिंह दीक्षित पिता नवल सिंह दीक्षित (27) निवासी आदर्श नगर घुरडांग, थाना कोलगवां, जिला सतना,
दीपेन्द्र द्विवेदी पिता लालबहादुर द्विवेदी (25) निवासी बिड़ला कंपनी के पीछे, घुरडांग, थाना कोलगवां, जिला सतना, राजू कुशवाहा पिता हजारीलाल कुशवाहा (40) निवासी बेनीसागर मोहल्ला, जिला पन्ना, रामकिशोर मिश्रा पिता मोहन मिश्रा (56) निवासी बेनीसागर मोहल्ला, जिला पन्ना, राकेश सिंह बैस पिता रामकिशुन सिंह (44) निवासी महोड़, थाना सिमरिया, जिला पन्ना, राजवेन्द्र लोध पिता गणेश लोध (38) निवासी करिया, थाना सिमरिया, जिला पन्ना, सतेन्द्र राजपूत पिता गोपाल राजपूत (29) निवासी ग्राम कचनारी, थाना गैसाबाद, जिला दमोह को घेराबंदी कर पकड़ा गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना देवेंद्रनगर में संबंधित धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी देवेंद्रनगर संतोष यादव सहित लक्ष्मी यादव, सत्येंद्र बागरी, वीर नारायण सिंह, अशोक बागरी, शंकर बुंदेला, आर., बृजेंद्र रैकवार, रोहित बागरी, दिनेश सोलंकी, मृगेंद्र तिवारी, भूरी सिंह, चालक पुष्पेंद्र जाट, रामनारायण सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
Published on:
10 Feb 2026 08:43 pm
