1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

e-Service Center : राजस्थान का पहला ई-सेवा केन्द्र पाली न्यायालय होगा स्थापित, 7 फरवरी को होगा उद्घाटन

e-Service Center : न्यायिक कार्यों के डिजिटलीकरण के तहत राजस्थान का पहला ई-सेवा केन्द्र पाली न्यायालय में स्थापित होगा। इस ई-सेवा केन्द्र का 7 फरवरी को उद्घाटन होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan first e-service center will be established at Pali court and 7 February inaugurated

फाइल फोटो पत्रिका

e-Service Center : न्यायिक कार्यों के डिजिटलीकरण के तहत प्रदेश का पहला ई-सेवा केन्द्र पाली न्यायालय में स्थापित किया जाएगा। जिसका उद्घाटन 7 फरवरी को किया जाएगा। ई-सेवा केन्द्र की स्थापना न्यायिक प्रक्रियाओं को सरल, तेज करना है।

आठ अन्य जानकारी मिलेगी

इसके साथ ही न्याय प्रक्रिया को आधुनिक समय के साथ डिजिटल बनाना है। इन ई-सेवा केन्द्रों पर निशुल्क सेवाएं दी जाएगी। यहां से प्रकरणों की स्थिति, अगली सुनवाई की तिथि सहित आठ अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

वाद-सूची से संबंधित जानकारी मिलेगी

साथ ही न्यायालय के स्थान व वाद-सूची से संबंधित जानकारी मिलेगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय सुनवाई आयोजित व अटेंड करने की प्रक्रिया, अवकाश पर गए न्यायाधीशों, फाइलिंग एवं ई-फाइलिंग, आरटीआई व ई-आरटीआई की जानकारी मिलेगी।

ई-पेमेंट की होगी सुविधा

ई-सेवा केन्द्र पर जुर्माना एवं कोर्ट फीस के ई-पेमेंट सुविधा मिलेगी। न्यायिक आदेशों, निर्णयों की सॉफ्ट कॉपी (ई-मेल, व्हाट्सएप या डिजिटल माध्यम) से प्राप्त की जा सकेगी। प्रमाणित प्रतिलिपि के लिए ऑनलाइन आवेदन में सहायता मिलेगी।

Story Loader