4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pali News: होली के पर्व पर युवक की मौत से परिवार में पसरा मातम

राजस्थान के पाली में बुधवार को युवक ने तालाब में कूदकर जान दे दी।

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Santosh Trivedi

Mar 04, 2026

pali news

Photo- Patrika

राजस्थान के पाली शहर के लाखोटिया तालाब में बुधवार दोपहर एक युवक ने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। बाद में शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

औद्योगिक थाने के एएसआई मदनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि शहर के पुराना हाउसिंग बोर्ड निवासी दीक्षित (23) पुत्र रामलाल नायक ने बुधवार सुबह लाखोटिया रंगमंच के पास तालाब में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर पिन्टू मामा और मोहम्मद सिराज की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव तालाब से बाहर निकलवाया।

परिजन और स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध

पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। मामले को लेकर जांच की जा रही है। परिजन और स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके।

मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था

मृतक के रिश्तेदार धर्मेन्द्र नायक के अनुसार दीक्षित नायक का लंबे समय से मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। वे रोजाना लाखोटिया तालाब पर मछलियों को आटा खिलाने जाते थे। होली के त्योहार के बीच अचानक हुई उनकी मौत से घर-परिवार में मातम पसर गया। परिजन और परिचितों में शोक की लहर है।