28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road Bridge Projects: सीएम भजनलाल शर्मा ने दिया बड़ा तोहफा, 94 करोड़ से बदलेगी पाली-ब्यावर की सूरत, बनेंगी इतनी सड़कें और पुल

पाली जिले को राज्य बजट में कई सौगातें मिली हैं। फालना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करने के साथ सड़कों, पुल और बांधों के लिए करोड़ों रुपए की घोषणाएं की गई हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Rakesh Mishra

Feb 28, 2026

road-bridge project, road-bridge project in pali, road-bridge project in beawar, new roads, new roads in pali, pali new road project, pali news, rajasthan news ...

एआई तस्वीर

पाली। राज्य बजट में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से नई घोषणाएं की गईं। पाली जिले में बड़ी राहत फालना शहर के निवासियों को मिली है। वहां संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत किया गया है।

इसका सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा। वहां के निवासियों को निजी और बाली के चिकित्सालयों में नहीं जाना पड़ेगा। जैतपुरा जाणंदा में उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने से ग्रामीणों को गांव में ही चिकित्सा सुविधा मिलेगी। उधर, पाली और ब्यावर जिले में करीब 47 करोड़ रुपए से सड़कों और पुल का निर्माण भी करवाया जाएगा। सिरवल-भीमाणा-दानवली, बीजापुर-बलवना-जवाई बांध सुमेरपुर तक 30 किमी की सड़क 20 करोड़ रुपए से तैयार होगी।

यहां बनेगी पुलिया

मादा और मोरखा के बीच 4 करोड़ रुपए से पुलिया बनाई जाएगी। सालरिया से नाडोल 8.5 किमी सड़क 8.50 करोड़ रुपए से बनाई जाएगी। ब्यावर जिले के जैतारण में चिड़ियानाथ की समाधि तक 3.70 किमी कच्ची सड़क को 5 करोड़ रुपए से पक्का किया जाएगा। जैतारण में अन्य सड़कों का निर्माण 10 करोड़ रुपए की लागत से होगा।

हेमावास बांध का होगा जीर्णोद्धार

सीएम की ओर से सिंदरू, तखतगढ़, बाणियावास और हेमावास बांध के जीर्णोद्धार के लिए 8 करोड़ रुपए दिए गए हैं। रियासत काल में 100 साल से अधिक समय पहले बने हेमावास बांध का जीर्णोद्धार होने पर इससे बरसात के दौरान होने वाला पानी का रिसाव बंद हो सकता है। इसके साथ ही बांध को पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित किया जा सकता है। इसके अलावा सुमेरपुर में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट) न्यायालय खोला जाएगा।